Search

 
 
 

राज्य के सभी नगर निकाय, पंचायत, परिषद में कंस्ट्रक्शन परमिट के 27,583 आवेदन स्वीकृत, 4443 पर आपत्ति

राज्य के सभी नगर निकाय, नगर पंचायत, जिला परिषद में कंस्ट्रक्शन परमिट के लिए जनवरी 2025 से नवंबर तक कुल 36,402 आवेदन आए. इसमें से डिजिटल साइन के साथ 30,930 आवेदन स्वीकृत किए गए. 4,443 आवेदनों पर आपत्ति जताई गई. जबकि 52 आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए.
 

Ranchi : राज्य के सभी नगर निकाय, नगर पंचायत, जिला परिषद में कंस्ट्रक्शन परमिट के लिए जनवरी 2025 से नवंबर तक कुल 36,402 आवेदन आए. इसमें से डिजिटल साइन के साथ 30,930 आवेदन स्वीकृत किए गए. 4,443 आवेदनों पर आपत्ति जताई गई. जबकि 52 आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए.

 

41.20 करोड़ रुपए राजस्व की प्राप्ति

कंस्ट्रक्शन परमिट के एवज में राज्य सरकार को जनवरी से लेकर नवंबर तक 41 करोड़ 20 लाख 88 हजार 531 रुपए राजस्व की प्राप्त हुई है. दिसंबर तक राजस्व में और वृद्धि होने की संभावना है. जुलाई में सबसे अधिक 5 करोड़57 लाख 40 हजार 094 रुपए राजस्व की प्राप्ति हुई. वहीं, नवंबर महीने के आठ तारीख तक 84 लाख 66 हजार 825 रुपए राजस्व की प्राप्ति हुई है.

 

किस महीने कितना आया राजस्व

महीना             राजस्व
जनवरी             5,27,72,752
फरवरी             5,35,77,750
मार्च             3,73,82,716
अप्रैल             3,63,43,878
मई             1,56,81,207
जून             3,14,42,261
जुलाई             5,57,40,094
अगस्त             3,93,02,744
सितंबर             3,67,41,423
अक्टूबर        4,46,36,843
नवंबर             84,66,825



Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही