Search

 
 
 

झारखंड से सटे बिहार, छत्तीसगढ़ और ओडिशा बॉर्डर पर 5.12 करोड़ इनामी 28 बड़े नक्सली एक्टिव

झारखंड से सटे तीन राज्यों  बिहार, छत्तीसगढ़ और ओडिशा बॉर्डर पर 28 बड़े नक्सली एक्टिव है. हाल ही में आयोजित इस्टर्न रिजनल पुलिस कार्डिनेशन कमिटी की बैठक में इस बात का खुलासा हुआ है.
 

Ranchi :  झारखंड से सटे तीन राज्यों  बिहार, छत्तीसगढ़ और ओडिशा बॉर्डर पर 28 बड़े नक्सली एक्टिव है. हाल ही में आयोजित इस्टर्न रिजनल पुलिस कार्डिनेशन कमिटी की बैठक में इस बात का खुलासा हुआ है.

 

बैठक में यह बात सामने आई है कि झारखंड बॉर्डर पर कुल 28 बड़े नक्सली सक्रिय हैं. इनमें बिहार बॉर्डर पर सात, छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर सात और ओडिशा बॉर्डर पर 14 बड़े नक्सली शामिल हैं.  इन सभी नक्सलियों पर 5.12 करोड़ का इनाम घोषित है.

 

राज्य में भाकपा माओवादी के 111 नक्सली बचे, सिर्फ 100 के पास हथियार

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक,  झारखंड के चाईबासा जिले में भाकपा माओवादी का सबसे बड़ा दस्ता सक्रिय है, जिनमें कुल 82 नक्सली है. वहीं राज्यभर में भाकपा माओवादी के कुल 111 नक्सली बचे हैं, जिनमें से सिर्फ 100 के पास हथियार है.

 

झारखंड-बिहार बॉर्डर पर सात बड़े नक्सली एक्टिव :

- नितेश यादव : 15 लाख इनामी 

- संजय यादव : 10 लाख इनामी.

- मनोहर गंझु : 10 लाख इनामी. 

- रंजीत गंझू.

- बुधन लोहार. 

- इम्तियाज अंसारी.

- विनोद यादव.

 

झारखंड-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर भी सात बड़े नक्सली सक्रिया :

- रविंद्र गंझू : 15 लाख इनामी. 

- मृत्युंजय : 10 लाख इनामी.

- अनिल तूरी : 5 लाख इनामी. 

- राजू भुइयां : 5 लाख इनामी. 

- बबलू राम : 2 लाख इनामी. 

- राजन हेमंत.

 

 झारखंड-ओडिशा बॉर्डर पर सबसे अधिक 14 बड़े नक्सली एक्टिव :

- मिसिर बेसरा : 1 करोड़ इनामी.

- अनल : 1 करोड़ इनामी.

- असीम मंडल : 1 करोड़ इनामी.

- संतोष विश्वनाथ.

- अजय महतो : 25 लाख इनामी.

- अनमोल : 25 लाख इनामी.

- मदन महतो : 15 लाख इनामी. 

- रामप्रसाद मारडी : 15 लाख इनामी.

- संतोष महतो : 15 लाख इनामी.

- भवानी : 15 लाख इनामी.

- मेहनत: 15 लाख इनामी.

- पुष्पा महतो: 10 लाख इनामी.

- मीता: 05 लाख इनामी. 

- गौरी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही