Search

 
 
 

झारखंड पुलिस के 28 अधिकारियों और जवानों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

Ranchi News: इन अधिकारियों और जवानों ने 22 जनवरी 2026 से 30 जून 2026 के बीच राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अभियानों के संचालन और उनके योगदान को देखते हुए इन्हें इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए चुना गया है.
 
झारखंड पुलिस
  • IPS अनूप बिरथरे और DIG इंद्रजीत महथा भी होंगे सम्मानित

Ranchi News: झारखंड पुलिस के 28 अधिकारियों और जवानों को वर्ष 2026 के केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक के लिए चुना गया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय की सूची के अनुसार, इन पुलिसकर्मियों का चयन विशेष अभियान (स्पेशल ऑपरेशन) श्रेणी में किया गया है. सम्मानित होने वालों में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों से लेकर पुलिस बल के निचले स्तर के कर्मचारी तक शामिल हैं.

 

इन अधिकारियों और जवानों ने 22 जनवरी 2026 से 30 जून 2026 के बीच राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अभियानों के संचालन और उनके योगदान को देखते हुए इन्हें इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए चुना गया है.

इसे भी पढ़ें - 

 

 IG-DIG से लेकर सिपाही तक शामिल

पदक के लिए चयनित अधिकारियों में STF (जगुआर) के आईजी अनूप बिरथरे और डीआईजी इंद्रजीत महथा शामिल हैं. इनके अलावा डिप्टी कमांडेंट मिथिलेश कुमार, डीएसपी ज्ञान रंजन और डीएसपी चंदन कुमार का भी चयन हुआ है.

 

इंस्पेक्टर स्तर पर रमेश मुर्मू, अमित रोशन कुल्लू और मनोरंजन प्रसाद सिंह को सम्मान के लिए चुना गया है. सब इंस्पेक्टर श्रेणी में अमृत केरकेट्टा, संदीप तिर्की, प्रभात कुमार महतो, गौतम राणा और दीनबंधु हांसदा शामिल हैं. वहीं सहायक अवर निरीक्षक के रूप में लोहरा मुंडा और माधव लाल टोप्पो का चयन किया गया है.

 

हवलदार और आरक्षी स्तर पर भी कई पुलिसकर्मियों को पदक के लिए चुना गया है. इनमें हवलदार जालिंद्र साहू तथा आरक्षी ऋषि रंजन, शिव कुमार महतो और फिरदौस अंसारी के नाम शामिल हैं. कुल 28 अधिकारियों और जवानों को इस सम्मान के लिए चयनित किया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही