Search

 
 
 

दिवाली से पहले 51 लाख महिलाओं को मिल सकता है 2500, अक्टूबर की किस्त का इंतजार

Ranchi News: राज्य में मंईयां सम्मान योजना के तहत प्रत्येक पात्र महिला को हर महीने 2500 रुपये दिए जाते हैं. यह राशि सीधे लाभुकों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजी जाती है. सितंबर महीने की किस्त दुर्गा पूजा से पहले जारी की गई थी. अब लाभुक महिलाओं की नजर अक्टूबर की अगली किस्त पर टिकी है.
 
फाइल फोटो

Ranchi News: झारखंड की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए दिवाली से पहले आर्थिक राहत मिलने की संभावना है. योजना की अक्टूबर महीने की किस्त के रूप में राज्य की लगभग 51 लाख पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 2500-2500 रुपये भेजे जाने की तैयारी की चर्चा है. 


राज्य में मंईयां सम्मान योजना के तहत प्रत्येक पात्र महिला को हर महीने 2500 रुपये दिए जाते हैं. यह राशि सीधे लाभुकों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजी जाती है. सितंबर महीने की किस्त दुर्गा पूजा से पहले जारी की गई थी. अब लाभुक महिलाओं की नजर अक्टूबर की अगली किस्त पर टिकी है.

इसे भी पढ़ें - 


8 नवंबर से पहले खाते में आ सकती है किस्त

इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर को मनाई जाएगी. ऐसे में अक्टूबर महीने की किस्त त्योहार से पहले जारी होने की संभावना जताई जा रही है. करीब 51 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिल सकता है. हालांकि सरकार की ओर से भुगतान की निश्चित तारीख और राशि जारी करने के कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा अभी जरूरी है. जिलों में भुगतान की प्रक्रिया और लाभुकों के आंकड़ों के आधार पर किस्त अलग-अलग चरणों में भी भेजी जा सकती है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही