Search

 
 
 

जेटेट परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा को दिए गए हैं 112 हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर

Ranchi News: करीब एक दशक बाद आयोजित हो रही इस परीक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस महकमा किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने में जुटा है. परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए विभिन्न जिलों से हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (एचएचएमडी) की मांग की गई थी. इस संबंध में स्पेशल ब्रांच ने निर्देश जारी कर संबंधित जिलों को वाहन भेजकर एचएचएमडी संरक्षण केंद्र, धुर्वा, रांची से सुरक्षा उपकरण प्राप्त करने को कहा है.
 
सिंबोलिक फोटो

Ranchi News: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट)-2026 को कदाचारमुक्त, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए झारखंड पुलिस अलर्ट मोड में है. एक नवंबर (रविवार) को होने वाली परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और अभ्यर्थियों की सघन तलाशी सुनिश्चित करने के लिए स्पेशल ब्रांच, रांची ने विशेष तैयारी की है.

 

करीब एक दशक बाद आयोजित हो रही इस परीक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस महकमा किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने में जुटा है. परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए विभिन्न जिलों से हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (एचएचएमडी) की मांग की गई थी.

इसे भी पढ़ें - 

 

इस संबंध में स्पेशल ब्रांच ने निर्देश जारी कर संबंधित जिलों को वाहन भेजकर एचएचएमडी संरक्षण केंद्र, धुर्वा, रांची से सुरक्षा उपकरण प्राप्त करने को कहा है. साथ ही परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद सभी उपकरणों को सुरक्षित वापस जमा कराने का निर्देश दिया गया है.

 

जिलों को आवंटित मेटल डिटेक्टर की संख्या इस प्रकार है -

* रांची : 50

* धनबाद : 25

* पाकुड़ : 12

* जामताड़ा : 12

* चाईबासा : 13

इस तरह पांच जिलों के लिए कुल 112 हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर आवंटित किए गए हैं. इन उपकरणों की मदद से परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच की जाएगी, ताकि किसी भी प्रतिबंधित वस्तु को परीक्षा हॉल तक पहुंचने से रोका जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही