Search

 
 
 

Dhanbad News : IIT-ISM के आठवीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Dhanbad News : प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृत छात्र की उम्र लगभग 24 से 25 वर्ष बताई जा रही है. वह महाराष्ट्र के अहमदपुर का रहने वाला था. हॉस्टल की आठवीं मंजिल से गिरने के बाद उसे तत्काल धनबाद के अशर्फी अस्पताल पहुंचाया गया.डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी.
 
धनबाद आईआईटी आईएसएम

Dhanbad News : आईआईटी आईएसएम के एक्वामरीन हॉस्टल में शनिवार की सुबह एक छात्र की मौत से संस्थान परिसर में हड़कंप मच गया.पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर में पढ़ने वाला छात्र माने राजकुमार प्रतीक हॉस्टल की आठवीं मंजिल से नीचे गिर गया. गंभीर हालत में उसे अशर्फी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद संस्थान में हड़कंप मच गया.

 

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृत छात्र की उम्र लगभग 24 से 25 वर्ष बताई जा रही है. वह महाराष्ट्र के अहमदपुर का रहने वाला था. हॉस्टल की आठवीं मंजिल से गिरने के बाद उसे तत्काल धनबाद के अशर्फी अस्पताल पहुंचाया गया.डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. 

 

हादसा या कुछ और, जांच के बाद खुलेगा राज

छात्र आठवीं मंजिल से नीचे कैसे गिरा और घटना के पीछे क्या वजह रही यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. शुरुआती जानकारी में उसके मंजिल से कूदने की बात कही जा रही है लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. घटना की परिस्थितियों को लेकर कई सवाल हैं जिनका जवाब जांच के बाद ही मिल सकेगा.

 

परिजनों को दी गई सूचना, पुलिस को भी दी गई जानकारी

घटना की जानकारी मिलते ही संस्थान के अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई.यही नहीं प्रबंधन द्वारा छात्र के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है. उनके धनबाद पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है.

 

अब पुलिस और संस्थान प्रबंधन की जांच से ही छात्र की मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा. आईआईटी आईएसएम के सिक्योरिटी इंचार्ज राम मनोहर ने बताया कि छात्र के आठवीं मंजिल से कूदने की सूचना मिलते ही वह टिम के साथ मौके पर पहुंचे.

इसके बाद आनन-फानन में छात्र को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने कहा कि घटना किन परिस्थितियों में हुई इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है. छात्र के आठवीं मंजिल से कूदने की बात सामने आई है. घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है और मामले की जांच जारी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही