Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड के 288 पीएम श्री स्कूल स्मार्ट क्लासरूम से होंगे लैस

Ranchi : झारखंड के सभी पीएम श्री स्कूलों को आधुनिक डिजिटल सुविधाओं से लैस करने की तैयारी तेज हो गई है. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी) ने राज्य के 288 पीएम श्री स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम की स्थापना और अगले 3 वर्षों तक उनके रखरखाव के लिए इच्छुक एजेंसियों से प्रस्ताव (आरएफपी) आमंत्रित किए हैं.
Advertisement
Advertisement
झारखंड की खबरें

Ranchi : झारखंड के सभी पीएम श्री स्कूलों को आधुनिक डिजिटल सुविधाओं से लैस करने की तैयारी तेज हो गई है. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी) ने राज्य के 288 पीएम श्री स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम की स्थापना और अगले 3 वर्षों तक उनके रखरखाव के लिए इच्छुक एजेंसियों से प्रस्ताव (आरएफपी) आमंत्रित किए हैं.

इसे भी पढ़ें...

राज्य में वर्तमान में कुल 363 सरकारी पीएम श्री स्कूल हैं, जिनमें से 75 स्कूलों में पहले से ही स्मार्ट क्लास की सुविधा उपलब्ध है. शेष 288 स्कूलों में इस कमी को पूरा करने के लिए नई निविदाएं जारी की गई हैं. इस योजना का मुख्य उद्देश्य दैनिक कक्षाओं में डिजिटल सामग्री के उपयोग को बढ़ावा देना और शिक्षकों को इंटरैक्टिव टूल्स के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए सक्षम बनाना है. 

आधुनिक डिजिटल संसाधनों से पाठ्यक्रम और शिक्षण पद्धति को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा, जिससे सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए पढ़ाई रोचक होगी. केंद्र सरकार की 'पीएम श्री' योजना राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत मॉडल स्कूल विकसित करने के लिए शुरू की गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही