Search

 
 
 

झारखंड की जेलों में 29 लिपिकों की होगी बहाली, अगले महीने विज्ञापन संभव

Ranchi News: नियुक्ति झारखंड राज्य कारा लिपिक सह कंप्यूटर संचालक संवर्ग नियुक्ति नियमावली-2025 के तहत होगी. अभ्यर्थियों का इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. साथ ही, मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन में कम से कम छह महीने का डिप्लोमा होना चाहिए.
 
सांकेतिक तस्वीर
  • 12वीं पास अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन

Ranchi News: झारखंड की जेलों में निम्नवर्गीय लिपिक सह कंप्यूटर संचालक के 29 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है. गृह विभाग ने सीधी भर्ती के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) को अधियाचना भेज दी है. अगले महीने भर्ती का विज्ञापन जारी होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: 

नियुक्ति झारखंड राज्य कारा लिपिक सह कंप्यूटर संचालक संवर्ग नियुक्ति नियमावली-2025 के तहत होगी. अभ्यर्थियों का इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. साथ ही, मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन में कम से कम छह महीने का डिप्लोमा होना चाहिए. चयन झारखंड इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से होगा. इसमें कंप्यूटर ज्ञान और हिंदी टंकण की योग्यता भी महत्वपूर्ण होगी.

 

गृह विभाग ने जेलों के लिए कुल 49 लिपिकीय पद सृजित किये हैं. इनमें 29 निम्नवर्गीय लिपिक के पद सीधी भर्ती से और 20 उच्चवर्गीय लिपिक के पद प्रोन्नति से भरे जायेंगे. वर्ष 2023 की परीक्षा प्रक्रिया पिछले महीने रद्द कर दी गई थी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही