Bokaro: बोकारो सेक्टर-4 स्थित कुमार मंगलम स्टेडियम में आयोजित 2nd NTPC राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया. समापन समारोह में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. साथ ही, मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो एवं सेवानिवृत्त न्यायाधीश एस.के. अग्निहोत्री विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें:
समापन समारोह में सुदेश महतो ने प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया. उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे तीरंदाजों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल मैदान पर जीत हासिल करने का नाम नहीं है, बल्कि हुनर, हौसले और मेहनत के जरिए देश का नाम रोशन करने का जुनून है.
उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों से आए प्रतिभावान खिलाड़ियों ने बोकारो की धरती पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, झारखंड में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. जरूरत है कि खिलाड़ियों को उचित अवसर, संसाधन और प्रोत्साहन उपलब्ध कराया जाए. उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों एवं तीरंदाजी संघ के पदाधिकारियों को बधाई दी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

