Search

 
 
 

Bokaro News: पावर सबस्टेशन से उपकरण लूट मामले में 3 गिरफ्तार

जिले के चंदनकियारी थाना क्षेत्र स्थित विद्युत उपशक्ति केंद्र में 03 अगस्त 2026 की देर रात हुई सनसनीखेज डकैती कांड का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन कर लिया है.
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro: जिले के चंदनकियारी थाना क्षेत्र स्थित विद्युत उपशक्ति केंद्र में 03 अगस्त 2026 की देर रात हुई सनसनीखेज डकैती कांड का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन कर लिया है. पिस्तौल की नोक पर कर्मियों को बंधक बनाकर करीब 31.39 लाख मूल्य के विद्युत उपकरण लूटे गए थे.

इसे भी पढ़ें: 

घटना की रात 10 से 12 नकाबपोश अपराधी सबस्टेशन में घुसे थे. बदमाशों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को हथियार के बल पर कब्जे में लेकर उनके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद अपराधी सबस्टेशन में लगे कीमती उपकरण लेकर फरार हो गए.

Uploaded Image

घटना का खुलासा उस समय हुआ जब अगली सुबह एक कर्मचारी पूजा के लिए फूल तोड़ने पहुंचा. उसने मुख्य गेट खुला देखा और आवाज लगाने पर अंदर से जवाब मिला. कमरे का दरवाजा खोलने पर कर्मी बंधे हुए मिले, जिसके बाद तत्काल चंदनकियारी थाना पुलिस को सूचना दी गई.

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक (सदर चास) वेदांत शंकर के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया. SIT ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड का सफल उद्भेदन कर लिया.

 

पुलिस ने इस मामले में संलिप्त तीन अपराधियों—शाहबाज, अलाउद्दीन उर्फ अलादीन—को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. साथ ही घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन और बोलेरो जब्त किए गए हैं. डकैती में लूटे गए करीब 1200 मीटर स्क्रैप तार सहित अन्य सामान भी बरामद किया गया है. पुलिस अब अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही