Search

 
 
 

कटिहार : नदी में डूबकर 2 बच्चों की गयी जान, एक की नहर में डूबकर मौत

 
Katihar/Motihari : बिहार के कई जिलों में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है. जिसकी वजह से कई नदियों और नहरों का जलस्तर काफी बढ़ गया है. ऐसे में नदियों में डूबने से मौत की घटनाएं भी बढ़ गयी हैं. ताजा मामला कटिहार का है. यहां नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी. जबकि नहर में नहाने के दौरान डूबने से एक बच्चे की जान चली गयी. वहीं मोतिहारी में भी नदी पार करने के दौरान एक महिला की मौत हो गयी. (पढ़ें, जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mango-echoed-with-the-thunder-of-bullets-firing-between-two-sides/">जमशेदपुर

: दो गुटों की आपसी रंजिश में बीच सड़क पर चली गोली, मची अफरा-तफरी)

तीन अलग-अलग हादसों में चार लोगों की गयी जान

पहली घटना कटिहार के कुरसेला प्रखंड क्षेत्र के मधेली गांव की है. जहां गुरुवार को बरंडी नदी में नहाने गये दो बच्चे (8 वर्षीय यशवंत कुमार और 12 वर्षीय ब्रजेश कुमार) की मौत हो गयी. घटना के बाद मधेली गांव में मातम पसर गया. बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. परिजनों के अनुसार, दोनों बच्चे नदी में नहाने गये थे. तभी गहरे पानी में चले जाने के कारण दोनों बच्चे नदी में डूब गये. वहीं कटिहार के फलका थाना क्षेत्र स्थित बालुटोला गांव में एक बच्चे की नहर में नहाने के दौरान डूबकर मौत हो गयी. जबकि मोतिहारी में लखौरा थाना क्षेत्र स्थित बहुआरी गांव में तिलावे नदी पार करने के दौरान रेखा साहनी नाम की महिला की मौत हो गयी. इसे भी पढ़ें : 42">https://lagatar.in/rajkumar-of-ranchi-turns-42/">42

वर्ष के हुए रांची के राजकुमार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही