Search

 
 
 

गुमला : BJP विधायक के साले की हत्या करने वाली 3 अपराधी गिरफ्तार, रांची से पकड़े गए दो शूटर

 

Gumla : बसिया में 30 अप्रैल की सुबह पॉवर ग्रिड के समीप तोरपा के भाजपा विधायक कोचे मुंडा के साला संतोष मुंडा (35) की हत्या गोली मारकर हत्यारों ने कर दी थी. इस मामले में गुमला पुलिस ने खुलासा कर लिया है. एसपी एचपी जनार्दन के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए हत्याकांड में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. जमीन विवाद में संतोष मुंडा की हत्या की गई है. गुमला पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दो शूटर को रांची से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए गुमला एसपी ने बताया कि पूरे मामले का खुलासा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया जाएगा.

घात लगाकर बैठे अपराधियों ने दिया था घटना को अंजाम

 बसिया में 30 अप्रैल सुबह करीब साढ़े छह बजे पॉवर ग्रिड के समीप तोरपा के भाजपा विधायक कोचे मुंडा के साला संतोष कुमार मुंडा की हत्या गोली मारकर हत्यारों ने कर दी थी. मृतक संतोष कुमार मुंडा प्रतिदिन सुबह शौच के लिए अपने खेत की ओर जाता था. 30 अप्रैल को सुबह भी शौच के लिए अपने मोटरसाइकिल से अपने खेत की ओर बिजली पावर ग्रिड के समीप गया था. इसी दौरान घात लगाए हत्यारों ने संतोष को घेर लिया और गोली मार दी. गोली उसके पेट में लगी. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. गोली  की आवाज सुनते ही युवक खेत की ओर भागे. जहां देखा कि संतोष खेत पर गिरा हुआ था.इससे पहले की उसे अस्पताल ले जाते. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही