Search

 
 
 

Jamshedpur News: गालुडीह में 11 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

जमशेदपुर के गालुडीह थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से करीब 11 किलोग्राम गांजा बरामद किया है.
 
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Jamshedpur: जमशेदपुर के गालुडीह थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से करीब 11 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. इसके अलावा गांजा ले जाने में इस्तेमाल की जा रही एक ग्लैमर मोटरसाइकिल और काला हेलमेट भी जब्त किया गया है.

जमशेदपुर की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस को 15 अगस्त को सूचना मिली थी कि कुछ लोग ओडिशा से बाइक के जरिए गांजा लेकर जमशेदपुर की ओर आ रहे हैं. सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर के निर्देश पर कार्रवाई की गई. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में गालुडीह थाना पुलिस की टीम ने छापेमारी के लिए टीम गठित की. इसके बाद गालुडीह बराज के पास कैनाल रोड पर घेराबंदी की गई. इसी दौरान ग्लैमर बाइक पर सवार तीन संदिग्धों को पुलिस ने रोककर तलाशी ली. जांच के दौरान उनके पास से करीब 11 किलो गांजा बरामद हुआ.

इसे भी पढ़ें: 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 43 वर्षीय रमेश कुमार सिंह, 38 वर्षीय श्याम नाथ राय और 50 वर्षीय बाबुलाल यादव के रूप में हुई है. तीनों जमशेदपुर के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं. पुलिस पूछताछ में आरोपियों से अवैध गांजा कारोबार को लेकर अहम जानकारी मिलने की बात कही गई है. पुलिस के अनुसार, आरोपी अन्य लोगों के साथ मिलकर गांजा तस्करी से जुड़े थे.

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बरामद गांजा ओडिशा से मोटरसाइकिल के जरिए जमशेदपुर लाया जा रहा था. पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है. मामले में एनडीपीएस एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है. छापेमारी अभियान में गालुडीह थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अजय बागे, सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार नूर मिंज और गालुडीह थाना रिजर्व गार्ड के सशस्त्र जवान शामिल रहे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही