Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News: ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल उड़ाने वाले 3 चोर गिरफ्तार

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) की टीम ने ट्रेन में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं.
Advertisement
Advertisement
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) की टीम ने ट्रेन में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं.

इसे भी पढ़ें: 

रेलवे सुरक्षा बल टाटानगर और जीआरपी टाटानगर की संयुक्त टीम बुधवार की रात स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों में विशेष गश्त कर रही थी. इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात जवानों ने देखा कि ट्रेन संख्या 18615 हावड़ा–हटिया क्रिया योगा एक्सप्रेस के पीछे स्थित जनरल कोच से दो युवक चलती ट्रेन से प्लेटफॉर्म पर कूदकर तेजी से भाग निकले.

Uploaded Image

दोनों युवकों की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर आरपीएफ टीम तत्काल सक्रिय हो गई. सबसे पहले स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई. फुटेज के आधार पर दोनों संदिग्धों की पहचान करते हुए उनकी तलाश शुरू की गई. कुछ देर बाद दोनों युवक अपने एक अन्य साथी के साथ टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर घूमते हुए दिखाई दिए.

 

आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त टीम ने तीनों को घेरकर पकड़ लिया और पूछताछ की. पूछताछ के दौरान उन्होंने अपनी पहचान समीर मुखी (20 वर्ष), सावन मुंडा (17 वर्ष) तथा शेखर सिंह उर्फ पाजी (20 वर्ष) के रूप में बताई. तीनों आरोपी परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा के निवासी बताए गए हैं.

 

तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए गए. प्रारंभिक पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि मोबाइल ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों से चोरी किए गए थे. इसके बाद बरामद मोबाइलों को जब्त कर तीनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी थाना टाटानगर के सुपुर्द कर दिया गया.

 

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि इनका संबंध किसी संगठित गिरोह से तो नहीं है. जांच के दौरान अन्य मामलों में भी इनकी संलिप्तता की पड़ताल की जाएगी.

 

रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अपने सामान और मोबाइल फोन की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें. किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत रेलवे सुरक्षा बल अथवा जीआरपी को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही