Search

 
 
 

रांची के धुर्वा में 30 स्ट्रीट लाइट चोरी, नगर निगम ने थाना में दर्ज कराई सनहा

निर्देश के बाद विद्युत शाखा के सहायक अभियंता ने संबंधित क्षेत्र का निरीक्षण किया. जांच के दौरान करीब 30 स्ट्रीट लाइट चोरी होने का मामला सामने आया. इसके बाद धुर्वा थाना में सनहा दर्ज कराया गया. अपर नगर आयुक्त ने थाना प्रभारी से मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दिया. चोरी में शामिल लोगों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है.
 
फाइल फोटो

Ranchi: रांची में सरकारी संपत्ति की चोरी और तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है. वार्ड संख्या 40 के धुर्वा क्षेत्र में करीब 30 स्ट्रीट लाइट चोरी होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में नगर निगम की ओर से धुर्वा थाना में सनहा दर्ज कराया गया है. निगम प्रशासन ने मामले में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.


वार्ड 40 की पार्षद ने स्ट्रीट लाइट चोरी की लगातार हो रही घटनाओं की जानकारी अपर नगर आयुक्त संजय कुमार को दी थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर नगर आयुक्त ने तत्काल विद्युत शाखा के सहायक अभियंता को मौके पर जाकर जांच करने और थाने में सनहा दर्ज कराने का निर्देश दिया.


निर्देश के बाद विद्युत शाखा के सहायक अभियंता ने संबंधित क्षेत्र का निरीक्षण किया. जांच के दौरान करीब 30 स्ट्रीट लाइट चोरी होने का मामला सामने आया. इसके बाद धुर्वा थाना में सनहा दर्ज कराया गया. अपर नगर आयुक्त ने थाना प्रभारी से मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दिया. चोरी में शामिल लोगों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है.

इसे भी पढ़ें - 

 

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर नहीं बरती जाएगी नरमी

अपर नगर आयुक्त संजय कुमार ने कहा कि नगर निगम की संपत्ति आम नागरिकों की सुविधा और शहर के विकास के लिए है. स्ट्रीट लाइट और अन्य सरकारी उपकरणों की चोरी या उन्हें नुकसान पहुंचाना गंभीर अपराध है. ऐसे मामलों में किसी तरह की लापरवाही या नरमी नहीं बरती जाएगी. 

 

संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील

नगर निगम ने आम लोगों से सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा में सहयोग करने की अपील की है. निगम के अनुसार, कहीं भी स्ट्रीट लाइट की चोरी, सरकारी उपकरणों की तोड़फोड़ या संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल टोल फ्री नंबर 1800-570-1235 पर सूचना दें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही