Search

 
 
 

375 नहीं 401 करोड़ में बिका न्यूक्लियस मॉल, सरकार को 91 करोड़ राजस्व और टैक्स

रांची के न्यूक्लियस मॉल की बिक्री को लेकर जो ताजा जानकारी सामने आयी है, वह ये कि सौदा 375 करोड़ नहीं, बल्कि 401 करोड़ रुपये में हुआ है. इतना ही नहीं, इस डील से सरकार को राजस्व व टैक्स के रुप करीब 91 करोड़ रुपया मिला है. इस सौदे के बाद न्यूक्लियस मॉल के प्रमोटर को बैंक से बड़ी राहत मिलने की खबर है. सूत्रों के मुताबिक, उनकी अलग-अलग कंपनियों पर पहले से जो लोन हैं
 
न्यूक्लियस मॉल की फाइल फोटो
  • बैंक ने ब्याज दर .85% कम किए

Ranchi: मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरू, जैसे शहरों की तरह की रांची में भी अब रिएल एस्टेट के बड़े सौदे होने लगे हैं. न्यूक्लियस मॉल इसका सबसे बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया है. यह पहली रिएल एस्टेट सौदा है, जिसे लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हो रही हैं. 


रांची के न्यूक्लियस मॉल की बिक्री को लेकर जो ताजा जानकारी सामने आयी है, वह ये कि सौदा 375 करोड़ नहीं, बल्कि 401 करोड़ रुपये में हुआ है. इतना ही नहीं, इस डील से सरकार को राजस्व व टैक्स के रुप करीब 91 करोड़ रुपया मिला है. 


इस सौदे के बाद न्यूक्लियस मॉल के प्रमोटर को बैंक से बड़ी राहत मिलने की खबर है. सूत्रों के मुताबिक, उनकी अलग-अलग कंपनियों पर पहले से जो लोन हैं, उस पर बैंक ने ब्याज दर में बड़ी कटौती की है.


दरअसल, न्यूक्लियस मॉल 1.60 एकड़ जमीन पर बना हुआ है. इसकी सरकारी कीमत 35.67 करोड़ रुपया है. 1.60 एकड़ जमीन पर 3.20 लाख स्क्वायर फीट में मॉल बना हुआ है. मॉल की सरकारी कीमत 261.75 करोड़ रुपया आंका गया. यानी जमीन और मॉल का सरकारी मूल्य मिलाने पर यह 297.43 करोड़ रुपया हो जाता है.


अब बात मॉल की बिक्री के सेल डीड की. जमीन और मॉल की रजिस्ट्री वैल्यू 375 करोड़ रुपया है. लेकिन मॉल में जो मशिनरी लगा हुआ है, उसकी कीमत 26 करोड़ रुपया है. यानी मॉल बिक्री की कुल कीमत 401 करोड़ रुपया होता है.  


रजिस्ट्री कार्यालय के दस्तावेजों के मुताबिक, जमीन और मॉल की रजिस्ट्री के लिए सरकार को 26.25 करोड़ रुपया का राजस्व मिला है, जबकि मशिनरी की बिक्री में सरकार को 4.68 करोड़ रुपया का राजस्व व टैक्स मिला. इसके अलावा न्यूक्लियस मॉल की बिक्री के बाद इसके मालिक विष्णु अग्रवाल को लगभग 59 करोड़ रुपये टैक्स भी देने पड़ेंगे. इस तरह सरकार को राजस्व और अलग-अलग तरह के टैक्स के रुप में लगभग 91 करोड़ रुपया मिलेगा. 


न्यूक्लियस मॉल के खरीददार VA DISCREET SERVICE PRIVATE LIMITED के विवेक सिंह को भी टैक्स देने होंगे. यह अलग से होगा. 


अब बात न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल की दूसरी कंपनियों की चल रहे लोन पर बैंक ने ब्याज दर कम क्यों किया? सूत्रों ने जानकारी दी है कि दरअसल, कारोबारी विष्णु अग्रवाल पर बैंक का बहुत सारा लोन था. यह लोन उन्होंने अलग-अलग कंपनियों के लिए बैंक से लिए था. न्यूक्लियस मॉल को बेचने के साथ ही विष्णु अग्रवाल कई तरह के लोन से फ्री हो गए और बैंक को उन दूसरी कंपनियों पर पहले से चल रहे ढ़ेर सारे लोन पर ब्याज दर .85 प्रतिशत तक कम करना पड़ा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही