Search

 
 
 

इटकी के टीबी सैनिटोरियम में जल्द शुरू होगा 300 बेड का डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल

 

Ranchi : कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच मरीजों को नॉर्मल, ऑक्सीजन और वेंटिलेटर बेड की समुचित उपलब्धतता के लिए जिला प्रशासन कई अस्पतालों में उचित व्यवस्था करने में जुटा है. इसी के तहत इटकी के टीबी सैनिटोरियम को प्रशासन ने डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल (डीसीएच) बनने की तैयारी लगभग पूरी कर ली है. 300 बेड वाला यह कोविड हॉस्पिटल जल्द शुरू हो जाएगा. इसमे ऑक्सीजन बेड, ऑक्सीजन आपूर्ति, वेंटिलेटर सहित अन्य संसाधन उपलब्ध होंगे.

दो चरणों में 150-150 बेड होंगे तैयार

टीबी सैनिटोरियम में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए कुल 300 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड तैयार किए जा रहे हैं. इसे दो चरणों में पूरा किया जाएगा. पहले चरण में 150 और दूसरे चरण में 150 बेड तैयार होंगे.

मैनिफोल्ड के साथ ही सेंट्रलाइज मेडिकल गैस पाइपलाइन सिस्टम की व्यवस्था

इस हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड तैयार किए जा रहे हैं. यहां ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए मैनिफोल्ड के साथ सेंट्रलाइज मेडिकल गैस पाइपलाइन सिस्टम की व्यवस्था होगी, जिसका काम एनटीपीसी द्वारा किया जा रहा है.

मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद तैयार किया जा रहा हॉस्पिटल

हॉस्पिटल को तैयार करने को लेकर बीते 23 अप्रैल को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसका निरीक्षण किया था. उन्होंने बेड और मैनपावर बढ़ाने, ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के अलावा अन्य दिशा-निर्देश दिए थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही