Search

 
 
 

वेबिनार से जुड़ी 30 हजार जल सहिया, स्वास्थ्य, प्रजनन और कोविड वैक्सीन से जुड़ी भ्रांतियों पर चर्चा

 

Ranchi: कोरोना की दूसरी लहर के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए वीमेन डॉक्टर्स विंग, आईएमए झारखण्ड, स्वच्छ भारत मिशन और यूनिसेफ ने संयुक्त रूप से ऑनलाइन कोविड-19 पर प्रशिक्षण व जागरूकता अभियान चलाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन  आईएमए की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जया लाल ने किया. इस पहल के जरिये गांव के लोगों को कोविड अनुरूप व्यवहार और टीकाकरण से जुड़ी भ्रान्तियों को दूर करने के लिए किया गया.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/bharati-1-1024x576.jpg"

alt="" class="wp-image-62478"/>
वेबिनार में अपने विचार रखतीं डॉ भारती कश्यप

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. रवि कश्यप,  डॉ. भारती कश्यप और डॉ. रुपिंदर सेखों थे. इस अवसर पर कोविड वैक्सीन के प्रजनन स्वास्थ्य पर सुरक्षित प्रभाव, कोविड 19 अनुसार व्यवहार, नेत्रदान जागरूकता, महिलाओं के जन्नाग सम्बन्धी कैंसर से बचाव के तरीकों पर चर्चा की गई.

गर्भावस्था में टीका लेना कितना सुरक्षित, इस विषय पर लोगों को किया गया जागरूक

इलेनोईस यूनिवर्सिटी अमेरिका के प्रोफ़ेसर डॉ. रवि कश्यप ने कोविड 19 टीका गर्भावस्था में लिया जाना चाहिए या नही, दूध पीला रही माताओं को टीका दिया जा सकता है या नही, टीका बांझपन नहीं करता है, छोटे बच्चों को भी यह हो सकता है, आदि बातों पर चर्चा की गई.

सर्वाइकल कैंसर और स्तन कैंसर से बचाव का तरीकों पर भी चर्चा

राजीव गांधी कैंसर इंस्टिट्यूट एंड रिसर्च सेंटर, नई दिल्ली की डायरेक्टर डॉ. रुपिंदर सेखों ने सर्वाइकल कैंसर और स्तन कैंसर से बचाव पर चर्चा की. इसमें मुख्य रूप से उन्होंने शुरुआती लक्षणों जैसे शारीरिक संबंध बनाते वक्त ब्लड आना या तेज दर्द होना, वेजाइना से अक्सर व्हाइट बदबूदार डिस्चार्ज होना, पीरियड के वक्त काफी ज्यादा दर्द हो, पेशाब की थैली में भी दर्द, पेट के निचले भाग में दर्द, अनियमित मासिक स्राव आदि की पहचान पर चर्चा किया. 

नेत्रदान को लेकर किया गया जागरूक

कार्यक्रम में आगे डॉ. भारती कश्यप ने नेत्रदान और यूनिसेफ के झारखंड प्रमुख प्रशांता दास ने हाथ धुलाई के सही तरीकों पर चर्चा की. इस अवसर पर कहा गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण खतरनाक दौर में न पहुंचे इसके लिए अभियान को ग्रामीण क्षेत्रों से जोड़ा जायेगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही