Search

 
 
 

3044 युवाओं को मिलेगा रोजगार, सीएम हेमंत सोरेन करेंगे नियुक्ति पत्र वितरित

कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कार्यक्रम की जानकारी दी. समारोह का आयोजन 23 नवंबर को रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन सभागार में निर्धारित है. इसमें प्रशिक्षित 3044 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किये जायेंगे.
 
हेमंत सोरेन

Ranchi: झारखंड में कौशल प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल के तहत 23 नवंबर को 3044 छात्र-छात्राओं को नियुक्ति पत्र वितरित किये जायेंगे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री कौशल एवं रोजगार सम्मान समारोह आयोजित होगा. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इसे लेकर शनिवार को अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव कृपानंद झा, अल्पसंख्यक कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी और प्रेझा फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रित किया.

इसे भी पढ़ें - 


कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कार्यक्रम की जानकारी दी. समारोह का आयोजन 23 नवंबर को रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन सभागार में निर्धारित है. इसमें प्रशिक्षित 3044 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किये जायेंगे.  मौके पर प्रेझा फाउंडेशन के चीफ प्रोजेक्ट ऑफिसर मीनाक्षी कुमार, स्टेट लीड गवर्नमेंट इंगेजमेंट अमित वाल्मीकि और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर चितरंजन सामंत राय भी उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही