Search

 
 
 

JSSC परीक्षा में उर्दू विषय के 32 प्रश्न थे गलत,CM से हस्तक्षेप की मांग

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा हाल ही में आयोजित माध्यमिक आचार्य नियुक्ति परीक्षा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है
 

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा हाल ही में आयोजित माध्यमिक आचार्य नियुक्ति परीक्षा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. अभ्यर्थियों ने परीक्षा में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मंगलवार को आयोग मुख्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.

 

माध्यमिक आचार्य आंसर-की में सुधार करो,जेएसएससी मनमानी बंद करों,क्षेत्रीय भाषा और उर्दू विषय के आंसर-की में सुधार करना होगा जैसे नारे लगाए गए.इस दौरान झारखंड छात्र संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष एस अली ने कहा कि जेएसएससी द्वारा जारी प्रोविजनल आंसर-की जिसमें उर्दू विषय में लगभग 32 से ज्यादा प्रश्न एवं उत्तर गलत थे, वहीं  पंच परगनिया, नागपूरी एवं अन्य विषयों 6-7 प्रश्न एवं उत्तर गलत थे, जेएसएससी द्वारा मांगे गए अपत्ति पर सुधार के लिए साक्ष्य के साथ आनलाईन आवेदन अभ्यर्थियों के द्वारा दिया गया लेकिन बिना सुधार किए फाइनल आंसर-की जारी कर दिया गया, वही पांच हजार से अधिक परीक्षार्थियों की उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी ही नहीं किया गया है.


 
जिन अभ्यर्थियों की उत्तर कुंजी जारी की गई है, उनमें भी भारी त्रुटियां पाई गई, प्रश्न पत्रों में गलत विकल्प दिए गए और कई प्रश्न ही गलत थे.एस अली ने कहा कि प्रदर्शन के उपरांत प्रभावित अभ्यर्थी से जेएसएससी सचिव के नाम ऑफलाइन आवेदन देकर सभी प्रकार के त्रुटियों के निराकरण के लिए एक्सपर्ट टीम का गठ़न कर पुन फाइनल आंसर-की जारी करने की मांग किया गया.इसके साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से हस्तक्षेप का मांग किया गया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही