Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेलर रिलीज होते ही छाया राजा शिवाजी का जलवा, दर्शकों ने बताया ब्लॉकबस्टर

रितेश देशमुख की मोस्ट अवेटेड ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' रिलीज को तैयार है. जो 1 मई 2026 को सीनेमाघरो में रिलीज होगी .अब इसी बीच फिल्म के मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया.
Advertisement
Advertisement

Lagatar desk : रितेश देशमुख की मोस्ट अवेटेड ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' रिलीज को तैयार है. जो 1 मई 2026 को सीनेमाघरो में रिलीज होगी .अब इसी बीच फिल्म के मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया. ये फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा है.

 

रितेश देशमुख  के अलावा इस फिल्म  जेनेलिया डिसूजा, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, विद्या बालन और भाग्यश्री जैसे बड़े शामिल है.ट्रेलर सामने आते ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रही है और कुछ लोगों ने इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया हैं. वहीं कुछ दर्शक इसकी तुलना फिल्म ‘छावा’ से भी कर रहे हैं.

 

 


मुंबई में लॉन्च हुआ राजा शिवाजी ट्रेलर

मुंबई में ट्रेलर लॉन्च के लिए एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां फिल्म की पूरी स्टार कास्ट मौजूद रही.इस दौरान रितेश देशमुख और जेनेलिया भावुक नजर आए.रितेश ने ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, एक विरासत जिसने स्वराज्य का निर्माण किया, एक कहानी जिसने इतिहास को आकार दिया… गर्व से प्रस्तुत है ‘राजा शिवाजी’ का ट्रेलर

 

 


करीब 2 मिनट 59 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत शिवाजी महाराज के बचपन से होती है.बचपन का किरदार रितेश के बेटे राहिल देशमुख ने निभाया है.इसके बाद रितेश देशमुख शिवाजी महाराज के रूप में दमदार एंट्री करते हैं और दुश्मनों से लड़ते नजर आते हैं.ट्रेलर में मराठा गौरव, युद्ध और संघर्ष को भव्य अंदाज में दिखाया गया है.


शिवाजी महाराज की स्टार कास्ट


फिल्म में जेनेलिया डिसूजा, शिवाजी महाराज की पत्नी साई बाई के किरदार में नजर आएंगी.इसके अलावा संजय दत्त अफजल खान, अभिषेक बच्चन संभाजी शाहजी महाराज, विद्या बालन बड़ी बेगम, भाग्यश्री जीजाबाई और सचिन खेडेकर शाहजी राजे भोसले की भूमिका निभा रहे हैं.

 

अन्य कलाकारों में फरदीन खान (शाहजहां), जीतेंद्र जोशी (पंत) और अमोल गुप्ते (आदिलशाह) शामिल हैं.रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान भी फिल्म में एक खास भूमिका में दिखाई दे सकते हैंट्रेलर को दर्शकों से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है.कई लोगों ने कहा कि टीजर से ज्यादा ट्रेलर प्रभावशाली है.कुछ दर्शकों ने तो अभी से फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने की बात कही है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही