Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bihar News: बिहार में 32388 शिक्षकों की होगी बहाली, जल्द निकलेगा विज्ञापन

बिहार में शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया के चौथे चरण (TRE-4) के तहत कुल 3288 शिक्षकों की नियुक्ति होना है. इसको लेकर शिक्षा मंत्रालय की ओर से बिहार लोक सेवा आयोग को मांग पत्र भेजा गया है.
Advertisement
Advertisement
बिहार की खबरें

Patna: बिहार में शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया के चौथे चरण (TRE-4) के तहत कुल 3288 शिक्षकों की नियुक्ति होना है. इसको लेकर शिक्षा मंत्रालय की ओर से बिहार लोक सेवा आयोग को मांग पत्र भेजा गया है. जल्द ही आयोग शिक्षक बहाली को लेकर विज्ञापन जारी कर सकता है.

इसे भी पढ़ें: 

शिक्षा विभाग के मुताबिक कक्षा 1 से 5 के लिए 3847, कक्षा 6 से 8 के लिए 8563, कक्षा 9 से 10 के लिए 3877 तथा कक्षा 11 से 12 के लिए 160101 पद निर्धारित किए गए हैं. इस तरह कुल 32388 रिक्त पदों पर शिक्षों की बहाली की जाएगी. सबसे अधिक पद माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर के लिए रखे गए हैं.

 

यह भर्ती अभियान राज्य के शिक्षा तंत्र को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति से सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई की गुणवत्ता बेहतर होगी और हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी मिलेगी. 

 

राज्य सरकार का कहना है कि इस भर्ती का उद्देश्य स्कूलों में टीचरों की कमी को दूर कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है. साथ ही युवाओं को रोजगार का अवसर देना है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही