Search

झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 36 हजार नए मकानों को जल्द मिलेगी मंजूरी

Ranchi : झारखंड के शहरी क्षेत्रों में बेघर और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 36 हजार नए मकानों के निर्माण की स्वीकृति मिलने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है. इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को आगामी 17 जुलाई को होने वाली केंद्रीय स्वीकृति समिति (CSMC) की बैठक में अंतिम मंजूरी दी जाएगी. इसके बाद राज्य के विभिन्न नगर निकायों में इन आवासों के निर्माण लिए अगले दो महीने में फंड जारी कर दिया जाएगा.
 
झारखंड की खबरें
  • 17 जुलाई को केंद्रीय समिति की बैठक में लगेगा प्रस्ताव पर अंतिम मुहर

Ranchi : झारखंड के शहरी क्षेत्रों में बेघर और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 36 हजार नए मकानों के निर्माण की स्वीकृति मिलने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है. इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को आगामी 17 जुलाई को होने वाली केंद्रीय स्वीकृति समिति (CSMC) की बैठक में अंतिम मंजूरी दी जाएगी. इसके बाद राज्य के विभिन्न नगर निकायों में इन आवासों के निर्माण लिए अगले दो महीने में फंड जारी कर दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें...

परियोजना को लेकर राज्य स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां और औपचारिकताएं पहले ही पूरी की जा चुकी हैं. राज्य स्तरीय स्वीकृति और निगरानी समिति (SLSMC) ने इन 36,000 नए मकानों के प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी है. SLSMC से हरी झंडी मिलने के बाद अब इस प्रस्ताव को अंतिम प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति के लिए केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य विभाग के सचिव श्रीनिवास कटिकिथला के पास भेजा गया है, जहां 17 जुलाई की बैठक में इसे आधिकारिक रूप से पारित किया जाएगा.

दरअसल, झारखंड के विभिन्न नगर निकायों और स्थानीय प्रशासनों से शहरी क्षेत्रों में आवास की मांग और आवश्यकताओं का विस्तृत सर्वेक्षण करने के बाद रिपोर्ट तैयार की गई थी. अलग-अलग निकायों की ओर से जरूरत के अनुसार भेजी गई मकानों की संख्या की गहन समीक्षा करने के बाद राज्य स्तरीय समिति ने इसे अपनी मंजूरी प्रदान की थी. अब केंद्रीय समिति से अंतिम स्वीकृति मिलते ही राज्य के हजारों परिवारों का अपने पक्के मकान का सपना जल्द ही साकार होने की उम्मीद है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही