Search

 
 
 

विक्टिम कंपनसेशन के तहत झारखंड के 9 जिलों को 36.50 लाख आवंटित

विक्टिम कंपनसेशन (पीड़ित मुआवजा) योजना के तहत झारखंड के नौ जिलों को 36.50 लाख की राशि आवंटित की गई है. गृह विभाग ने यह राशि उन पीड़ितों को मुआवजा देने के लिए जारी की है, जो विभिन्न अपराधों के शिकार हुए हैं.
 

Ranchi :  विक्टिम कंपनसेशन (पीड़ित मुआवजा) योजना के तहत झारखंड के नौ जिलों को 36.50 लाख की राशि आवंटित की गई है. गृह विभाग ने यह राशि उन पीड़ितों को मुआवजा देने के लिए जारी की है, जो विभिन्न अपराधों के शिकार हुए हैं. जिन नौ जिलों के लिए यह राशि आवंटित की गई है, उनमें सरायकेला, गोड्डा, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, कोडरमा, साहेबगंज, देवघर और रामगढ़ शामिल हैं.

 

संबंधित जिले के डीसी करेंगे राशि की निकासी व खर्च 

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इस राशि की निकासी और खर्च के लिए संबंधित जिला के डीसी व उनके द्वारा प्राधिकृत पदाधिकारी ही जिम्मेदार होंगे. यह राशि संबंधित जिला और अनुमंडल कोषागार से निकाली जाएगी.

 

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निकासी और खर्च पदाधिकारी को खर्च का पूरा लेखा-जोखा संधारित (रिकॉर्ड) करना होगा. इसके बाद व्यय का सत्यापन महालेखाकार कार्यालय से कराना होगा. सत्यापन के बाद प्रतिवेदन (रिपोर्ट) गृह विभाग की बजट शाखा एवं निदेशालय को उपलब्ध कराना होगा.

 

जानें किस जिले को कितनी राशि की गई आवंटित

  • - सरायकेला : 04 लाख
  • - गोड्डा : 05 लाख
  • - हजारीबाग : 05 लाख
  • - गुमला : 05 लाख
  • - बोकारो : 05 लाख
  • - कोडरमा : 01 लाख
  • - साहेबगंज : 05 लाख
  • - देवघर : 5.50 लाख
  • - रामगढ़ : 01 लाख
  • - कुल : 36.50 लाख


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही