Search

 
 
 

36वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते 16 मेडल

रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में चल रही 36वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले ही दिन झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.
 
  • पहले दिन झारखंड ने जीते 16 मेडल, दिखाया दमखम

 

Ranchi : रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में चल रही 36वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले ही दिन झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

 झारखंड ने कुल 16 मेडल जीते 

  • 5 स्वर्ण
  • 6 रजत
  • 5 कांस्य


इससे साफ हो गया कि प्रतियोगिता में झारखंड की टीम मजबूत दावेदार है.


कौन-कौन बने गोल्डन स्टार 

  • प्रीति लकड़ा (हजारीबाग) – लंबी कूद (बालिका अंडर-20)
  • विवेक यादव (साहेबगंज) – जेवलिन थ्रो (बालक अंडर-20)
  • ममता मेरी मुर्मू (पूर्वी सिंहभूम) – 60 मीटर दौड़ (बालक अंडर-16)
  • बालिका अंडर-18 मिडले रिले टीम – पुतुल बास्की, अनामिका उरांव, खुशी कुमारी, पूनम कुमारी
  • मिक्स रिले टीम – प्रतीक उरांव, जैक्लिन खेस, मनीष कुमार, शिवानी कुमारी


सिल्वर मेडलिस्ट 

  • आशा कुमारी (चतरा) – 5000 मीटर
  • हेमंत कुमार (पलामू) – जेवलिन थ्रो
  • अनित उरांव (लातेहार) – 80 मीटर हर्डल्स
  • निधि तिर्की (बोकारो) – 80 मीटर हर्डल्स

बालक अंडर-18 मिडले रिले टीम – शुभम एक्का, विक्की लोहरा, आकाश दीप किंडो, विशाल कुमार

संतोष मुर्मू – किड्स जैवलिन (अंडर-14)


ब्रॉन्ज मेडलिस्ट 

  • विमल कुमार (रामगढ़) – 5000 मीटर
  • हुस्न आरा प्रवीण (साहेबगंज) – लंबी कूद
  • एमानुएल किस्कू (साहेबगंज) – 80 मीटर हर्डल्स
  • शिवानी कुमारी (पलामू) – डिस्कस थ्रो
  • पृथ्वी उरांव (हजारीबाग) – 60 मीटर


इस प्रतियोगिता में 10 राज्यों के 621 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए डिप्टी रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव राकेश कुमार सिंह और साई के सहायक निदेशक करण साधवानी मौजूद थे. कोचों और आयोजन टीम ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही