Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड के 3900 पुलिसकर्मियों को मिलेगा ASI रैंक में प्रमोशन

Ranchi :  झारखंड पुलिस के 3900 सिपाही रैंक के पुलिसकर्मियों को एएसआई रैंक में प्रमोशन मिलेगा. इन सभी पुलिसकर्मियों का 15 मार्च से पीटीसी प्रशिक्षण शुरू होगा. आईजी ट्रेनिंग ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है. झारखंड पुलिस के पांच ट्रेनिंग सेंटर में पुलिस कर्मियों को ट्रेनिंग दी जायेगी. जिनमें जेएपीटीसी पदमा में 1300, सीटीसी मुसाबनी में 1500, जंगल वारफेयर स्कूल में 900, जैप 10 महिला बटालियन में 200 और सभी महिला पुलिसकर्मियों को विस्थापित भवन धुर्वा रांची में पीटीसी प्रशिक्षण दिया जायेगा. (पढ़ें, अंग्रेजों">https://lagatar.in/mohan-bhagwat-lashed-out-at-the-british-said-before-the-british-rule-70-percent-of-the-countrys-population-was-educatedd/">अंग्रेजों

पर बरसे मोहन भागवत , कहा, ब्रिटिश शासन से पूर्व देश की 70 प्रतिशत आबादी शिक्षित थी… आज केवल 17 फीसदी)

प्रशिक्षण में भेजने से पहले लेनी होगी पुलिस मुख्यालय की अनुमति 

आईजी ट्रेनिंग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यदि 4 अप्रैल 2009 से पूर्व नियुक्त सिपाही प्रशिक्षण के लिए शेष रह गये हैं. तो उन्हें प्रशिक्षण में भेजने से पहले पुलिस मुख्यालय से अनुमति लेनी होगी. अन्यथा ऐसे पुलिसकर्मियों का योगदान प्रशिक्षण संस्थान में स्वीकार नहीं किया जायेगा. यदि पुलिसकर्मी किसी कारण से प्रशिक्षण में योगदान नहीं देते हैं, तो योगदान नहीं देने कारणों का उल्लेख करते हुए कार्यालय आदेश या जिलादेश अंकित कर संबंधित कर्मियों के सेवा पुस्तिका में अंकित किया जाये. इस प्रशिक्षण से होने वाले सभी प्रकार के लाभ और एसीपी, एमएससीपी अगले पद में प्रोन्नति का लाभ प्रशिक्षण उत्तीर्ण होने की तिथि से देय होगा. इसे भी पढ़ें : नौसेना">https://lagatar.in/navy-commanders-meeting-for-the-first-time-today-on-ins-vikrant-rajnath-singh-to-attend/">नौसेना

कमांडरों की बैठक पहली बार आज INS विक्रांत पर, राजनाथ सिंह शामिल होंगे

पुलिसकर्मियों को इन कागजात के साथ प्रशिक्षण में जाना होगा 

जारी आदेश में कहा गया है कि सभी जिला इकाई के प्रधान से अनुरोध है कि अपने जिला इकाई में पदस्थापित पुलिसकर्मियों को निर्धारित समय पर पीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए पहचान पत्र, चिकित्सीय प्रमाण पत्र, दो जोड़ा वस्त्र, बेड और मेस खर्च के लिए आवश्यक राशि के साथ योगदान कराना सुनिश्चित किया जाये. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-fierce-fire-in-urban-haat-campus-lakhs-of-pipes-and-other-goods-burnt-to-ashes/">रांची

: अर्बन हाट कैंपस में लगी भीषण आग, लाखों के पाइप और अन्य सामान जलकर राख
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही