Deoghar News: देवघर नगर थाना पुलिस ने फिल्म हॉल में मारपीट कर रंगदारी मांगने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में विकाश पलिवार उर्फ भाखड बोस, रिषभ राज उर्फ रिषभ केशरी, सौरभ श्रृंगारी और प्रशांत कुमार झा शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से दो पिस्टल, छह जिंदा कारतूस और ब्लैक स्कॉर्पियो बरामद की है.
इसे भी पढ़ें:
कार्रवाई की जानकारी सदर एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने मीडिया को दी. देवघर एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि 11 सितंबर की रात आईलेक्स में फिल्म देखने पहुंचे अमरनाथ केशरी के बेटे से इंटरवल के दौरान मारपीट कर रंगदारी मांगी गई थी.
सूचना के आधार पर 13 सितंबर को सदर अस्पताल के पीछे हरिशरणम कुटिया के पास चारों को पकड़ा गया. पुलिस के मुताबिक गिरोह पर 40 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. गिरोह से जुड़े अनुभव नरौने उर्फ सोनू नरौने, छोटू श्रृंगारी, आस्तिक पलिवार और मोनू पंडित के नाम भी सामने आए हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

