Search

 
 
 

Saraikela News: मिठाई दुकान और वॉशिंग सेंटर से 4 बाल श्रमिकों को कराया मुक्त

आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र में बाल श्रम के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान श्रम विभाग की टीम ने चार बाल श्रमिकों को मुक्त कराया.
 

Saraikela: आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र में बाल श्रम के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान श्रम विभाग की टीम ने चार बाल श्रमिकों को मुक्त कराया. टीम ने जांच के दौरान एनआईटी रोड स्थित रोहित स्वीट्स से दो नाबालिग बच्चों को काम करते हुए पाया गया. वहीं अंबेडकर चौक के पास स्थित एक वॉशिंग सेंटर से भी दो अन्य नाबालिग बच्चों को मुक्त कराया. सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया.

 

बाल कल्याण समिति के सदस्य सैयद अयाज़ हैदर ने बताया कि 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से किसी भी प्रकार का काम कराना बाल श्रम (निषेध एवं विनियमन) अधिनियम के तहत अपराध है. उन्होंने होटल, दुकान और अन्य प्रतिष्ठानों के संचालकों से अपील की कि वे नाबालिग बच्चों को काम पर न रखें और बाल श्रम निषेध से संबंधित आवश्यक सूचना अपने प्रतिष्ठानों में प्रदर्शित करें.

 

अभियान के दौरान टीम ने संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों का विवरण दर्ज किया और उन्हें सख्त चेतावनी दी. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि किसी प्रतिष्ठान में बाल श्रम का मामला सामने आता है तो संबंधित संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

इस छापेमारी अभियान में श्रम विभाग की एलईओ रूबी कुमारी, चाइल्ड हेल्पलाइन की कोऑर्डिनेटर कविता मिश्रा, युवा संस्था के मुकेश कुमार पाण्डेय सहित कई अधिकारी और कर्मी शामिल रहे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही