Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News: लोडेड कट्टा के साथ किशोर गिरफ्तार, दो कारतूस बरामद

शहर में अपराधियों पर नकेल कसने और गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर पुलिस अभियान चला रही है. इसी क्रम में जुगसलाई थाना पुलिस को गुरुवार सुबह अहम सफलता मिली.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur: शहर में अपराधियों पर नकेल कसने और गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर पुलिस अभियान चला रही है. इसी क्रम में जुगसलाई थाना पुलिस को गुरुवार सुबह अहम सफलता मिली. पार्वती घाट के पास एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक 17 वर्षीय नाबालिग को हथियार के साथ पकड़ा. उसके पास से एक लोडेड देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं.

 

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जुगसलाई थाना कांड संख्या 112/25 से जुड़े कुछ आरोपी, जो हाल ही में जेल से बाहर आए हैं, हथियार लेकर बिष्टुपुर से पार्वती घाट के रास्ते जुगसलाई क्षेत्र में आवाजाही कर रहे हैं. ये लोग मामले के गवाहों को प्रभावित करने और उन पर दबाव बनाने की कोशिश कर सकते हैं.

 

सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) और पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई. टीम ने पार्वती घाट इलाके में विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान शुरू किया.

 

अभियान के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध किशोर को रोककर पूछताछ की. उसने अपनी उम्र 17 वर्ष बताई. तलाशी लेने पर उसके पास से एक लोडेड देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए. बरामदगी के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी. इस संबंध में कृष्ण कुमार यादव के लिखित आवेदन पर 18 जून 2026 को जुगसलाई थाना में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)(a), 26 और 35 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है.

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है. उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बरामद हथियार का इस्तेमाल किसी आपराधिक घटना में हुआ था या नहीं. पुलिस का कहना है कि शहर में अपराध नियंत्रण और गवाहों की सुरक्षा को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही