Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : भालूबासा गोलचक्कर से हटा अतिक्रमण, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

जमशेदपुर के भालूबासा गोलचक्कर के पास गुरुवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाया. जेएनएसी व जुस्को की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से सरकारी जमीन पर बनी छह दुकानों को तोड़ दिया.
Advertisement
Advertisement
कार्रवाई का विरोध करते दुकानदार.

Jamshedpur : जमशेदपुर शहर के भालूबासा गोलचक्कर के पास गुरुवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाया. जेएनएसी व जुस्को की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से सरकारी जमीन पर बनी छह दुकानों को तोड़ दिया. कार्रवाई के दौरान कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया. लेकिन प्रशासन ने अभियान जारी रखा.

 

मिली जानकारी के अनुसार, भालूबासा गोलचक्कर निवासी अजय नाथ ने वर्ष 2024 में अपने घर के सामने सरकारी जमीन पर बनी दुकानों के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की थी. उनका कहना था कि अतिक्रमण की वजह से उन्हें और आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है. मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था.

 

अदालत के आदेश का पालन करने के लिए गुरुवार को जेएनएसी व जुस्को की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और जेसीबी से एक-एक कर छह दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया. कुछ दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के तहत की जा रही है.

 

जिन लोगों की दुकानें हटाई गईं उनमें आशीष कुमार सोनकर, हरे कृष्णा पुथल, मनोज कुमार, संजय कुमार, शीतल और आरती शामिल हैं. अधिकारियों ने कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही