Search

Jamshedpur News: तीन साल की बच्ची से दुर्व्यवहार का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur: उलीडीह थाना क्षेत्र में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद बच्ची के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ उलीडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

 

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह बच्ची अपने घर के समीप स्थित एक वाहन सर्विस सेंटर के आसपास खेल रही थी. इसी दौरान एक व्यक्ति द्वारा उसके साथ अनुचित हरकत किए जाने का आरोप लगाया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी.

 

परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की.  ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

 

वहीं, बच्ची को चिकित्सीय जांच के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया. पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और संबंधित तथ्यों को खंगाला जा रहा है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//