Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर में 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार, PM किसान व कैशबैक के नाम पर करते थे ठगी

साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर 15 अप्रैल 2026 को आरोपियों को साइबर ठगी करते हुए पकड़ा गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीरज कुमार (18), खालिद अंसारी (23), सुमन अंसारी (24) और सोहेल अंसारी (36) के रूप में हुई है.
Advertisement
Advertisement

Deoghar : साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर 15 अप्रैल 2026 को आरोपियों को साइबर ठगी करते हुए पकड़ा गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीरज कुमार (18), खालिद अंसारी (23), सुमन अंसारी (24) और सोहेल अंसारी (36) के रूप में हुई है. 

 

पुलिस के अनुसार आरोपी PM किसान योजना का फर्जी लिंक भेजकर, Dhani Finance के नाम पर लोन दिलाने का झांसा देकर और खुद को PhonePe-Paytm कस्टमर केयर अधिकारी बताकर कैशबैक का लालच देकर लोगों से ठगी करते थे. इसके अलावा Airtel Payment Bank अधिकारी बनकर बैंकिंग सुविधा चालू कराने के नाम पर भी धोखाधड़ी की जाती थी.

 

छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से 6 मोबाइल फोन, 6 सिम कार्ड और 2 प्रतिबंधित सिम बरामद किए गए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही