Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू में भीषण गर्मी का प्रकोप, पारा 40 डिग्री पार, हीट वेव से जनजीवन प्रभावित

जिले में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं का असर लगातार बढ़ रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है. हालांकि रात के समय हल्की ठंडक महसूस होने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिल रही है.
Advertisement
Advertisement

Palamu : जिले में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं का असर लगातार बढ़ रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है. हालांकि रात के समय हल्की ठंडक महसूस होने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिल रही है. 

 

तीन दिनों से पड़ रही ज्यादा गर्मी 

बता दें कि 30 मार्च को इस साल पहली बार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार गया था. उस दिन अधिकतम तापमान 40.2°C और न्यूनतम 21.3°C दर्ज किया गया था. इसके बाद बीच-बीच में हुई बारिश से तापमान में थोड़ी गिरावट आई.

 

लेकिन पिछले तीन दिनों से गर्मी ने फिर जोर पकड़ लिया है. बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 42.6°C दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान 19.1°C रहा. तापमान में इस तेजी से बढ़ोतरी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है.

 

Uploaded Image

तेज धूप के कारण सड़कों पर पसरा सन्नाटा

भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग कोल्ड ड्रिंक, लस्सी और जूस जैसे ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं. बाजारों में इनकी मांग लगातार बढ़ रही है. वहीं, अस्पतालों में हीट वेव से प्रभावित मरीजों की संख्या में भी इजाफा देखने को मिल रहा है. 

 

सुबह 11 बजे के बाद तेज धूप के कारण सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई है. सड़कों पर गिने-चुने लोग और वाहन नजर आ रहे हैं. लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं. 

 

आने वाले दिनों में हीट वेब की संभावना

मौसम विभाग की मानें तो लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है. आईएमडी ने आने वाले दिनों में हीट वेव की संभावना जताई है. हालांकि बीच-बीच में हल्की बारिश के संकेत भी दिए गए हैं, जिससे कुछ समय के लिए राहत मिलने की उम्मीद है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही