Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू: CSP लूटकांड का पर्दाफाश, हथियार व कैश समेत 2 अपराधी अरेस्ट

रामगढ़ थाना क्षेत्र के हुटार में CSP संचालक से हुई लूट और फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है.
Advertisement
Advertisement

Palamu: रामगढ़ थाना क्षेत्र के हुटार में CSP संचालक से हुई लूट और फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है.

 

जानकारी के अनुसार 13 अप्रैल सुबह करीब 10.30 बजे CSP संचालक शमा प्रवीण और उनके पति इसराफिल से फायरिंग कर तीन लाख रुपये नकद, लैपटॉप और अन्य सामान लूट लिया गया था. मामले में रामगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

 

घटना के बाद मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने कोयल नदी पुल के पास छापेमारी कर दो संदिग्धों को दबोचा. पूछताछ में दोनों ने लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि, वे लूट की रकम के बंटवारे के लिए वहां इकट्ठा हुए थे.

 

प्रेस कांफ्रेंस में डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि मुस्लिम अंसारी की निशानदेही पर आकाश कुमार और एक अन्य आरोपी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया गया था. उन्होंने कहा कि आरोपी अभी तक लूट की रकम का आपस में बंटवारा नहीं कर पाए थे. डीएसपी ने बताया कि मुस्लिम अंसारी और आकाश कुमार की दोस्ती रामनवमी के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों ने मिलकर लूट की योजना बनाई.

 

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और 10,100 रुपये नकद बरामद किए हैं. फरार आरोपी की गिरफ्तारी और बाकी सामान की बरामदगी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही