Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो पुष्पा महतो हत्याकांड: DNA टेस्ट के लिए लिया गया माता-पिता का सैंपल

पुष्पा महतो की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए लिया गया सैंपल. डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल SLL विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया. अब माता-पिता के DNA से पुष्पा के मिले नरकंकाल से DNA की मैचिंग कराए जाएंगे. साथ ही मृतिका पुष्पा महतो के माता-पिता के भी ब्लड सैंपल लिए गए है.
Advertisement
Advertisement

Bokaro: पुष्पा महतो की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए लिया गया सैंपल. डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल SLL विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया. अब माता-पिता के DNA से पुष्पा के मिले नरकंकाल से DNA की मैचिंग कराए जाएंगे. साथ ही मृतिका पुष्पा महतो के माता-पिता के भी ब्लड सैंपल लिए गए है.


बताते चले कि बोकारो के लापता युवती का शव 8 महीने बाद मिला है. युवती का शव नर कंकाल के रूप में प्रेमी दिनेश महतो के निशानदेही पर पिंडराजोड़ा थाना क्षेत्र के चास कॉलेज के पीछे स्थित मधुडीह के जंगल से मिला है. जहां आरोपी प्रेमी ने चाकू से गोदकर हत्या कर फेंक दिया था. इस मामले में पीड़ित की मां को जब थाना से न्याय नहीं मिला, तो हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा.

 


हाईकोर्ट ने झारखंड के DGP को तलब करते हुए शख्त निर्देश दिए. जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और बोकारो एसपी ने थाना प्रभारी सहित थाने में सभी 28 पुलिस कर्मियों का हटा दिया था. SP ने SIT टीम का गठन चास डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में गठित किया. इस टीम ने चंद घंटे में भी पुष्पा के रहस्यमई तरीके से लापता हुए युवती का सारा राज प्रेमी दिनेश महतो से उगलवा लिए.


आरोपी प्रेमी के निशानदेही पर पुलिस ने गायब पुष्पा के 19 टुकड़ों में उसकी हड्डी सहित उसके कपड़े और आरोपी का मोबाइल घटना स्थल से बरामद कर लिया. पुलिस इस मामले में अब फूंक-फूंक कर कदम रखना चाह रही है. ये सुनिश्चित करने के लिए की बरामद शव का नरकंकाल जो मिला है. वो गायब पुष्पा का ही है. साथ ही अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए ये DNA टेस्ट काफी अहम है. 


सूत्रों के मुताबिक, पुष्पा के परिवार वाले अभी भी मानने को तैयार नहीं है, जो कंकाल मिला है, वह कंकाल पुष्पा का ही है, इसलिए पुलिस ने माता-पिता का बोकारो सदर अस्पताल में DNA टेस्ट के लिए सैंपल लिया. बोकारो सिविल सर्जन डॉक्टर अभय भूषण प्रसाद ने कहा कि टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया है. रांची भेजे जाएंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही