Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : GST ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कर्मियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

शहर के रणधीर वर्मा चौक स्थित जीएसटी कार्यालय में गुरुवार को अचानक आग लग गई. अगलगी की इस घटना से कार्यालय परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. हालांकि कर्मियों की तत्परता और सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad :  शहर के रणधीर वर्मा चौक स्थित जीएसटी कार्यालय में गुरुवार को अचानक आग लग गई. अगलगी की इस घटना से कार्यालय परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. हालांकि कर्मियों की तत्परता और सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया.  

 

जानकारी के अनुसार, पावर सप्लाई में शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग लगी, जिससे पूरे कार्यालय में धुआं और तेज दुर्गंध फैल गई. आग लगते ही कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और लोग सुरक्षित बाहर निकलने लगे.

 

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए कर्मचारियों ने घबराने के बजाय तत्परता दिखाई और उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. उनकी सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के कारण आग को फैलने से पहले ही काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया.

 

वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची. हालांकि तब तक कर्मचारियों ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया था. एहतियात के तौर पर कार्यालय में मौजूद सभी कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

 

प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. हालांकि विभागीय स्तर पर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है. इस घटना ने एक बार फिर कार्यालयों में अग्नि सुरक्षा उपायों की आवश्यकता को रेखांकित किया है.

 

फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. लेकिन प्रशासन द्वारा एहतियातन पूरे परिसर की जांच कराई जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही