Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़: SVM रजरप्पा का CBSE 10वीं में 100% रिजल्ट

सीबीएसई 10वी का रिजल्ट बुधवार को जारी किया गया. जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा का परिणाम शत प्रतिशत रहा. विद्यालय के छात्र आयुष कुमार महतो ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh : सीबीएसई 10वी का रिजल्ट बुधवार को जारी किया गया. जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा का परिणाम शत प्रतिशत रहा. विद्यालय के छात्र आयुष कुमार महतो ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है.

 

साथ ही विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. इसमे नूतन उपाध्याय, तेजस्व कश्यप एवं सचिन कुमार ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए. वहीं रिचा कुमारी ने 85 प्रतिशत, आराध्य राज ने 84 प्रतिशत, अनुष्का शर्मा ने 82 प्रतिशत तथा रामानंद कुमार ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया. 

 

छात्र-छात्राओं की इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सह परियोजना पदाधिकारी ललन कुमार राय, सचिव चंद्रशेखर चौधरी, प्राचार्य उमेश प्रसाद तथा सीएसआर नोडल अधिकारी आशीष झा सहित सभी शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया. 

 

उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. प्राचार्य उमेश प्रसाद ने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के समर्पित शिक्षक-शिक्षिकाओं की मेहनत एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही