Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Seraikela News: चोर गिरोह की 4 महिला सदस्य गिरफ्तार, सभी आरोपी बंगाल की

सरायकेला थाना क्षेत्र में दर्ज चोरी के एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
Advertisement
Advertisement
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Seraikela: सरायकेला थाना क्षेत्र में दर्ज चोरी के एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें: 

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुन्नी मुदलियार, कंका मुदलियार, नारायण मुदलियार और कनक विश्वास के रूप में हुई है. सभी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के बंदेल-चिनसुराह क्षेत्र के रहने वाले हैं.

Uploaded Image

चोरी के आरोप में पकड़ी गई महिलाएं

थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया. पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. 

 

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरफ्तार आरोपी किसी अन्य चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहे हैं या नहीं. साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही