Search

 
 
 

Ranchi News: रातू रोड से एचईसी गेट तक सुधरेगी सड़क की हालत, खर्च होंगे 4.73 करोड़

राजधानी रांची में रातू रोड जंक्शन (न्यू मार्केट) से एचईसी गेट तक सड़क की हालत जल्द सुधरेगी. झारखंड सरकार ने इस सड़क के नवीकरण के लिए 4 करोड़ 73 लाख 37 हजार 100 रुपये की मंजूरी दी है. करीब 7.80 किलोमीटर लंबी इस सड़क का नए सिरे से सतह नवीकरण किया जाएगा.
 

Ranchi: राजधानी रांची में रातू रोड जंक्शन (न्यू मार्केट) से एचईसी गेट तक सड़क की हालत जल्द सुधरेगी. झारखंड सरकार ने इस सड़क के नवीकरण के लिए 4 करोड़ 73 लाख 37 हजार 100 रुपये की मंजूरी दी है. करीब 7.80 किलोमीटर लंबी इस सड़क का नए सिरे से सतह नवीकरण किया जाएगा.

 

पथ निर्माण विभाग के अनुसार, सड़क कई जगहों पर उबड़-खाबड़ हो गई है. जगह-जगह सड़क की ऊपरी परत खराब हो चुकी है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है. इसी वजह से सड़क की मरम्मत और नवीकरण का फैसला लिया गया है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

यह सड़क रातू रोड जंक्शन से बिरसा राजपथ होते हुए एचईसी गेट तक जाती है. इस मार्ग पर हर दिन बड़ी संख्या में लोग और वाहन गुजरते हैं. सड़क बनने के बाद रोजाना आने-जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी और यात्रा पहले से अधिक आसान होगी.

 

सरकार ने इस काम को वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूरा करने का लक्ष्य रखा है. निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति पर पथ निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता नियमित निगरानी करेंगे. वहीं, रांची पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता इस परियोजना के लिए राशि की निकासी और खर्च की जिम्मेदारी संभालेंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही