Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोमिया में हाथियों के हमले में घायलों को देंगे 4 लाख व मुफ्त इलाज: इरफान अंसारी

Ranchi: गोमिया क्षेत्र में हाथियों के झुंड द्वारा लोगं के कुचलने की दर्दनाक घटना ने पूरे झारखंड को झकझोर दिया है. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना के बाद क्षेत्र में शोक और भय का माहौल है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: गोमिया क्षेत्र में हाथियों के झुंड द्वारा लोगं के कुचलने की दर्दनाक घटना ने पूरे झारखंड को झकझोर दिया है. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना के बाद क्षेत्र में शोक और भय का माहौल है.

 

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर वे मंत्री योगेंद्र महतो के साथ रिम्स पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया. उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि सभी घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा दी जाए और इलाज में किसी प्रकार की कमी न रहने पाए.

 

डॉ. अंसारी ने जानकारी दी कि राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी. इसके साथ ही घायलों के इलाज पर होने वाला पूरा खर्च भी राज्य सरकार वहन करेगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है.

 

हाथियों के बढ़ते प्रकोप पर चिंता व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जंगलों के लगातार सिमटने और मानवीय हस्तक्षेप के कारण मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ रही हैं. इस गंभीर समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस नीति और दीर्घकालीन प्रयासों की आवश्यकता है.

 

उन्होंने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को और सशक्त बनाने पर जोर देते हुए रिम्स के विस्तार और रिम्स-2 की जरूरत पर भी प्रकाश डाला. डॉ. अंसारी ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि आम जनता को बेहतर, सुलभ और सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही