Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच: पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 3 विकेट से हराया

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में 7 फरवरी को पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 3 विकेट से हरा दिया है. यह मैच श्रीलंका के कोलंबो में खेला गया. जहां सिंघली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. नीदरलैंड ने 19.5 ओवर में 147 रन बनाए.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में 7 फरवरी को पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 3 विकेट से हरा दिया है. यह मैच श्रीलंका के कोलंबो में खेला गया. जहां सिंघली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. नीदरलैंड ने 19.5 ओवर में 147 रन बनाए.  पाकिस्तान ने 148 रनों के लक्ष्य को 19.3 ओवर में 7 विकेट खोकर जीत लिया.

 

पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड की अच्छी शुरुआत रही. नीदरलैंड का पहला विकेट चौथे ओवर में मैक्स का गिरा. 13वें ओवर में जब नीदरलैंड्स को चौथा झटका लगा, तब उसका स्कोर 105 रन था. एक समय उसका स्कोर 15.5 ओवर में 4 विकेट पर 127 रन था. लेकिन आखिरी 6 विकेट 20 रन के अंदर गिर गए.

 

नीदरलैंड्स की ओर से स्कॉट एडवर्ड्स ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए. माइकल लेविट ने 24, बास डी लीडे ने 30, कोलिन एकरमैन ने 20 रन बनाए. वहीं, पाकिस्तान की ओर से सलमान मिर्जा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. जबकि सैम अयूब, अबरार और नवाज ने 2-2 विकेट लिए. वहीं शाहीन आफरीदी ने 1 विकेट लिए. 

 

148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही. साहिबजादा फरहान 31 गेंद पर 47 रन बनाकर मीकेरेन का शिकार हो गए. इस तरह पाकिस्तान को पहला झटका लगा. उसके बाद पाकिस्तान के विकेट गिरते चले गए. मात्र 16 में पाकिस्तान के 5 विकेट गिर गए. लेकिन फहीम अशरफ ने अंत में अच्छी बल्लेबाजी की और 19 वें ओवर में 3 छक्के और 1 चौका लगाकर मैच जीत लिया. नीदरलैंड की ओर से पॉल वैन मीकेरेन और आर्यन दत्त ने 2-2 विकेट लिए. लोगन वैन बीक, काइल क्लेन और रूलोफ वैन डेर मेरवे ने 1-1 विकेट लिए.

 

पाकिस्तान की प्लेइंग 11: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा, बाबर आजम, उस्मान खान, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद.


नीदरलैंड्स की प्लेइंग 11: माइकल लेविट, मैक्स ओ’डोड, बास डी लीडे, कोलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स, जैच लायन-कैशेट, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 


 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही