Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चुनावी रण में सिंबल की एंट्री, मेयर की कुर्सी के लिए 11 दावेदार आमने-सामने

Ranchi: नगर निकाय चुनाव का माहौल अब पूरी तरह गरमा गया है. शनिवार को समाहरणालय ब्लॉक-बी स्थित निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय में मेयर और समाहरणालय ए वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया गया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: नगर निकाय चुनाव का माहौल अब पूरी तरह गरमा गया है. शनिवार को समाहरणालय ब्लॉक-बी स्थित निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय में मेयर और समाहरणालय ए वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया गया. सिंबोल मिलते ही चुनावी जंग खुलकर सामने आ गई है और अब मेयर की कुर्सी के लिए 11 प्रत्याशी आमने-सामने आ गए हैं.


चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. सभी उम्मीदवार अपने-अपने सिंबल को जीत का हथियार बनाकर मतदाताओं तक पहुंचने की रणनीति में जुट गए हैं. शहर में जनसंपर्क अभियान तेज होने लगा है. प्रत्याशी घर-घर दस्तक देकर वोट मांगने की तैयारी में लग गए हैं, वहीं सोशल मीडिया पर भी सिंबल के साथ प्रचार युद्ध शुरू हो गया है.


नगर निगम चुनाव में मेयर पद की तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो चुकी है. मैदान में रमा खलखो (बेंच), देवी दयाल मुंडा (छड़ी), सोनू खलखो (कार्पेट), सुजाता कच्छप (बक्सा), विनोद कुमार बड़ाईक (बैटरी टॉर्च), प्रवीण कच्छप (चूड़ियां), सुमन कांत तिग्गा (बाल्टी), किरण कुमारी (एयर कंडीशनर), सुरेंद्र लिंडा (कैमरा), रौशनी खलखो (बिस्कुट) और सुजीत विजय आनंद कुजूर (ईंट) चुनावी दंगल में अपनी-अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं.


राजनीतिक गलियारों में इस बार मेयर पद का मुकाबला बेहद दिलचस्प और कांटे की टक्कर माना जा रहा है. प्रत्याशियों के बीच जनसमर्थन जुटाने की होड़ तेज हो गई है. शहर का चुनावी माहौल पूरी तरह रंग में रंगने जा रही है. हर गली-मोहल्ले में चुनावी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है.


इधर प्रशासन भी चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह अलर्ट है. सभी प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही