Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

US ट्रेड डील : गोयल ने कहा, 30 ट्रिलियन डॉलर का बाजार खुला, अमेरिका को एग्री, डेयरी प्रोडक्ट्स पर छूट नहीं

वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने विस्ताार से उन सामानों के बारे में जानकारी दी, जिनपर अमेरिका ने 0 परसेंट टैरिफ लगाया है. वाणिज्य मंत्री ने भारत  द्वारा रूसी  तेल खरीदे जाने के सवाल पर कहा, इस बारे में विदेश मंत्रालय विशेष रूप से जानकारी देगा.
Advertisement
Advertisement

 New Delhi :  केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने आज शनिवार को प्रेस कॉंफ्रेस मे US ट्रेड डील के तहत भारत के फ्रेमवर्क की तारीफ की. कहा कि इस डील से भारतीय निर्यातकों के लिए 30 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के बाजार तक पहुंच आसान होगी.

 

 

 वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने विस्ताार से उन सामानों के बारे में जानकारी दी, जिनपर अमेरिका ने 0 परसेंट टैरिफ लगाया है. पीयूष गोयल ने साफ कहा कि भारत ने अमेरिका को हमारे किसानों के हितों को प्रभावित करने वाली किसी भी एग्री और डेयरी प्रोडक्ट्सी पर छूट नहीं दी है.


उन्होंने बताया कि मीट, चीनी, पॉल्ट्री , डेयरी, सोयाबीन, मक्का , चावल, गेंहूं, ज्वा र, बाजरा, रागी, अमरनाथ, फल, ग्रीन टी, कोका,  चना, एनीमल सीड्स प्रोडक्ट्स्, नॉन-एल्कोोहलिक चीजें, इथेनॉल, तंबाकू इन सभी वस्तु ओं पर किसी प्रकार की कोई रियायत भारत ने अमेरिका को नहीं दी है. 


उन्होोने यह भी जानकारी दी कि अमेरिका बहुत सारे सामानों पर भारत के लिए 0  टैरिफ लगा रहा है, बताया कि इनमें जेम्सो एंड ज्वैेलरी, एग्रीकल्च र चीजें,  दवा सहित अन्यक वस्तुेएं शामिल हैं. 
 

पीयूष गोयल ने उन वस्तुओं के नाम गिनाये. जिन पर 0   ड्यूटी है. इनमें जेम्स  एंड डायमंड, फार्मा, स्मा र्टफोन्सट, स्पाषइसेज, चाय कॉफी, कोकोनट, कोकोनोट ऑयल, वेजिटेबल ऑयल, केस्यूम नट्स, मसाले, कई फल और सब्जियां शामिल हैं.


इनमें केला, आम, चीनी, पाइनएप्प ल, मसरूम,  वेजिटेबल के रूट्स, कोका और कोका से बने वस्तुं,  प्रोसेस फ्यूटस  (अमरूद का जेम्सम) का भी समावेश है. इसके अलावा एयरक्रॉफॅ्ट के पार्ट्स, मशीनरी पार्ट,  फार्मा की वस्तुाएं,  कॉइंस प्लैअटिनम, इसेशियल ऑयल, एल्युीमिनियम पार्ट, जिंक ऑक्सायइड,  मिनिरल्स  और नेचुरल चीजें, नेचुरल रबड पर भी अमेरिका द्वारा 0  टैरिफ लगाये जाने की बात कही.  


इससे पहले आज सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में श्री गोयल ने कहा कि इस डील से एक्सपोर्ट को काफी बढ़ावा मिलेगा और खासकर महिलाओं और युवाओं के लिए लाखों नयी नौकरियां पैदा होंगी. कहा कि इससे भारतीय एक्सपोर्टर्स, खासकर एमएसएमई, किसानों और मछुआरों के लिए 30 ट्रिलियन डॉलर का बाजार खुलेगा.  


वाणिज्य मंत्री ने कहा कि अमेरिका ने भारतीय सामानों पर आपसी टैरिफ घटाकर 18 फीसदी कर दी है.  इससे दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में टेक्सटाइल और कपड़ों, चमड़े और फुटवियर, प्लास्टिक और रबर उत्पादों, ऑर्गेनिक केमिकल्स, होम डेकोर, हस्तशिल्प और चुनिंदा मशीनरी जैसे सेक्टरों में बड़े अवसर पैदा होंगे. 

 

वाणिज्य मंत्री ने भारत  द्वारा रूसी  तेल खरीदे जाने के सवाल पर कहा, इस बारे में विदेश मंत्रालय विशेष रूप से जानकारी देगा. बता दें रि  उनसे पूछा गया था कि क्या भारत रूसी तेल खरीदना बंद कर देगा, जैसा कि व्हाइट हाउस के एक बयान में भारत द्वारा खरीद पर लगाये गये अतिरिक्त टैरिफ को खत्म करने की घोषणा करते हुए कहा गया था, तो पीयूष गोयल ने कहा कि इस बारे भी विदेश मंत्रालय जानकारी देगा. 

 

 

   Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही