Search

 
 
 

US ट्रेड डील पर कांग्रेस का तंज, नमस्ते ट्रंप, हाउडी मोदी पर भारी पड़ गया

रमेश ने कहा कि लेकिन जो बातें अब तक सामने आयी हैं, उनसे यह साफ होता है कि  भारत अब रूस से तेल आयात नहीं करेगा. रमेश ने कहा कि अमेरिका ने यह घोषणा की है कि यदि भारत प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रूस से तेल खरीदता है, तो 25 प्रतिशत का दंड दोबारा लगाया जा सकता है.
 

New Delhi : कांग्रेस भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर तंज कसा है कि नमस्ते ट्रंप, हाउडी मोदी पर भारी पड़ गया है. कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि जारी किये गये अमेरिका-भारत संयुक्त बयान में डिटेल्स पर कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा गया है.

 

 

बता दें  कि भारत और अमेरिका ने शुक्रवार को अंतरिम व्यापार समझौते (ITA ) का फ्रेमवर्क जारी कर दिया.  इसके तहत भारतीय सामान पर अमेरिका का टैक्स 50% घटाकर 18फीसदी कर दिया गया है. इसके अलावा  रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर लगाया गया 25फीसदी अतिरिक्त टैक्स भी हटा लिया गया है.

 


रमेश ने कहा कि लेकिन जो बातें अब तक सामने आयी हैं, उनसे यह साफ होता है कि  भारत अब रूस से तेल आयात नहीं करेगा. रमेश ने कहा कि अमेरिका ने यह घोषणा की है कि यदि भारत प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रूस से तेल खरीदता है, तो 25 प्रतिशत का दंड दोबारा लगाया जा सकता है.  

 


जयराम रमेश के अनुसार डील से स्पष्ट है कि भारतीय किसानों की कीमत पर अमेरिकी किसानों की मदद के लिए भारत आयात शुल्कों (import duties) में भारी कटौती करेगा. अमेरिका से भारत का वार्षिक आयात तीन गुना हो जायेगा.

 


इस कारण वस्तुओं के व्यापार में हमारा लंबे समय से चला आ रहा सरप्लस समाप्त हो जायेगा.  जयराम रमेश ने कहा कि अमेरिका को भारत के आईटी और अन्य सेवाओं के निर्यात को लेकर अनिश्चितता बनी रहेगी.

 


साथ ही भारत के वस्तु निर्यात को अमेरिका में पहले की तुलना में अधिक शुल्कों (duties) का सामना करना पड़ेगा. जयराम रमेश ने तंज कसते हुए कहा कि  इतनी झप्पियों और फोटो-ऑप्स का कोई खास नतीजा नहीं निकला. नमस्ते ट्रंप, हाउडी मोदी पर भारी पड़ गया. दोस्त, दोस्त न रहा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही