Search

 
 
 

भाजपा की रितु तावड़े मुंबई की मेयर होंगी, शिवसेना के संजय घाड़ी को उपमहापौर का पद

खबरों के अनुसार बीएमसी मुख्यालय में आयोजित भाजपा पार्षदों की  की बैठक रितु तावड़े का नाम पर मुहर लग गयी. मंत्रोचारण के साथ उनके नाम की घोषणा की गयी. शिवाजी महाराज के जयकारे भी लगे.
 

Mumbai : मुंबई मेयर का मसला हल हो गया है. बीएमसी के मेयर पद के लिए भाजपा ने सीनियर पार्षद रितु तावड़े को चुन लिया है. अहम बात यह है कि 40 वर्षों में पहली बार बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) में भाजपा का मेयर होगा.

 

 
खबरों के अनुसार बीएमसी मुख्यालय में आयोजित भाजपा पार्षदों की  की बैठक रितु तावड़े का नाम पर मुहर लग गयी. मंत्रोचारण के साथ उनके नाम की घोषणा की गयी. शिवाजी महाराज के जयकारे भी लगे.


उपमहापौर पद शिवसेना(शिंदे) के हिस्से में गया है. शिवसेना की ओर से संजय शंकर घाड़ी उम्मीदवार होंगे. मेयर पद की उम्मीदवार रितु तावड़े सीनियर कॉर्पोरेटर हैं. वह 2012 में वार्ड नंबर 127 से जीती थीं. रितु तावड़े पहली बार 2017 में घाटकोपर के वार्ड नंबर 121 से चुनी गयी थीं.


इस बार  रितु तावड़े ने 2025 के चुनाव में वार्ड नंबर 132 से जीत हासिल की. जान लें कि रितु मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की एजुकेशन कमिटी की चेयरमैन रह चुकी हैं. बीएमसी में बहुमत के लिए 114 सीटें चाहिए. भाजपा के पास 89 सीटें और  शिवसेना(शिंदे) के पास 29 सीटें हैं. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही