Search

 
 
 

RBI ने बताया, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार ऑल टाइम हाई 723 अरब डॉलर के पार

आरबीआई का डेटा कहता है कि 30 जनवरी को समाप्त हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के अहम घटक गोल्ड रिजर्व की वैल्यू 14.595 अरब डॉलर बढ़कर 137.683 अरब डॉलर हो गयी है.
 

Mumbai :   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार ऑल-टाइम हाई 723 अरब डॉलर के पार चला गया है. यह जानकारी आज शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक ने दी है. बैंक डेटा के अनुसार 30 जनवरी को समाप्त हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 14.361 अरब डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 723.774 अरब डॉलर पर पहुंच गया.  


RBI के अनुसार इससे पहले के सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 8.053 अरब डॉलर बढा था. सूत्रों के अनुसार विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरीसोने की कीमतों में तेजी आने से हुई है.


आरबीआई का डेटा कहता है कि 30 जनवरी को समाप्त हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के अहम घटक गोल्ड रिजर्व की वैल्यू 14.595 अरब डॉलर बढ़कर 137.683 अरब डॉलर हो गयी है. 


हालांकि विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े और अहम घटक फॉरेन करेंसी एसेट्स (एफसीए) की वैल्यू 49.3 करोड़ डॉलर घट गयी और वह  562.392 अरब डॉलर रह गयी है. दरअकल एफसीए में डॉलर के साथ दुनिया की अबहम अहम मुद्राएं यूरो और पाउंड आदि के वैल्यू को डॉलर में दिखाया जाता है. 


आरबीआई के अनुसार एसडीआर की वैल्यू 21.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.953 अरब डॉलर हो गयी है. आरबीआई में रिजर्व पॉजिशन 4.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.746 अरब डॉलर पर पहुंच गयी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही