Search

 
 
 

अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग की WORST O F WORST अपराधियों की सूची में भारतीय मूल के 89 लोगों के नाम

सभी अपराधियों को अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन तथा सीमा सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार कर दोषी ठहराया है. इसे सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराया गया है. इस डेटाबेस में दोषी करार दिये गये लोगों के नाम, चित्र, अपराध और राष्ट्रीयता दर्ज है.
 

New Delhi/Washington : अमेरिका से भारतीयों के संदर्भ में एक खबर आयी है, जो अच्छी नहीं कही जायेगी.   अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) द्वारा जारी सबसे खूंखार अपराधियों की सूची में भारतीय मूल के 89 लोग शामिल हैं.  DHS के अनुसार यह सिर्फ एक झलक है. यह सूची सिर्फ एक स्नैपशॉट  है. 


अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग द्वारा जारी डेटाबेस में लगभग 25,000 आपराधिक अवैध अप्रवासियों के नाम हैं. इनमें हत्यारे, यौन अपराधी सहित मादक पदार्थों के तस्कर शामिल हैं.


 सभी अपराधियों को अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन तथा सीमा सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार कर दोषी ठहराया है. इसे सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराया गया है. इस डेटाबेस में दोषी करार दिये गये लोगों के नाम, चित्र, अपराध और राष्ट्रीयता दर्ज है. 


DHS ने सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी दी है कि वेबसाइट (WOW.DHS.GOV) शुरू करने का कारण यह है, ताकि अमेरिका के लोग उन आपराधिक अवैध प्रवासियों के बारे में जान सकें जिन्हें गिरफ्तार किया गया है.   कहा गया है, यह ट्रंप प्रशासन के तहत सड़कों से हटाये गये. आपराधिक अवैध प्रवासियों की सिर्फ एक झलक है. 


DHS ने इन्हें राक्षस करार देते हुए कहा है कि इनलोगों ने हमारे(अमेरिकी) समुदायों में आतंक फैलाया है. जब तक ये सभी देश से बाहर नहीं चले जाते,  हम रुकेंगे नहीं.  जिन लोगों को कानूनी रूप पर हमारे देश में रहने की अनुमति  नहीं है, अमेरिकी ऐसे लोगों के शिकार नहीं बनेंगे.  
  

बता दें दें कि चुनाव प्रचार के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध अप्रवासन पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही थी.   ट्रंप ने पदभार संभालने के पहले ही दिन दक्षिणी अमेरिकी सीमा पर राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर आदेशों पर हस्ताक्षर किये. आपराधिक अप्रवासियो को निर्वासित करने की कार्र्वाई शुरू की.   

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही