Search

 
 
 

कांग्रेस का संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन, US  ट्रेड डील पर थरूर की अध्यक्षता में संसदीय समिति की बैठक 10 को

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने अमेरिका की शर्तों पर ट्रेड डील कर देश के किसानों को बर्बाद करने की ठान ली है. कहा कि लोकसभा में नेता विपक्ष (राहुल गांधी) को देशहित से जुड़े मुद्दों पर बोलने नहीं दिया जा रहा.  ये लोकतंत्र का अपमान है.
 

New Delhi :  US  ट्रेड डील पर पक्ष विपक्ष के बीच वार पलटवार जारी है. संसद के बजट सत्र में इसे लेकर कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर है. दरअसल विपक्ष अमेरिकी कृषि मंत्री के बयान को कोट करते हुए इस डील पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर रहा है, जबकि मोदी सरकार साफ कह रही है कि इस डील में कृषि और डेयरी सेक्टर में भारत के हित सुरक्षित है. 

 

 
आज भी कांग्रेस ने संसद परिसर में ट्रेड डील के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने अमेरिका की शर्तों पर ट्रेड डील कर देश के किसानों को बर्बाद करने की ठान ली है. कहा कि लोकसभा में नेता विपक्ष (राहुल गांधी) को देशहित से जुड़े मुद्दों पर बोलने नहीं दिया जा रहा.  ये लोकतंत्र का अपमान है.   


नयी खबर यह है कि इस डील को लेकर विदेश मामलों की संसद की स्थायी समिति की बैठक 10 फरवरी को होने जा रही है. संसद की इस स्थायी समिति के अध्यक्ष केरल के कांग्रेस सांसद शशि थरूर हैं. बैठक की अध्यक्षता शशि थरूर ही करेंगे. बैठक में अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर विस्तार से चर्चा की संभावना है.


खबर है कि समिति ने विदेश मंत्रालय और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को तलब किया है कि वे इस विषय पर जानकारी दें. अहम बात यह है कि शशि थरूर अमेरिका के साथ ट्रेड डील की खुलकर तारीफ कर चुके हैं.

 

इसके अलावा  शशि थरूर कई मौकों पर पार्टी से अलग लाइन लेते भी नजर आये हैं.  सूत्रों का कहना है कि  बैठक के एजेंडे में यूरोपीय संघ के साथ हुआ मुक्त व्यापार समझौता (FTA) भी शामिल है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही