Search

पीएम मोदी अनवर इब्राहिम के निमंत्रण पर मलेशिया की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना

इस यात्रा में  डिफेंस सहित आर्थिक साझेदारी को लेकर डील हो सकती है. खबर है कि प्रधानमंत्री मोदी वहां रह रहे  भारतीयों से भी बातचीत करेंगे. मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के निमंत्रण पर पीएम मोदी मलेशिया जा रहे हैं.
 
 New Delhi : पीएम नरेंद्र मोदी आज शनिवार से मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर की दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रवाना हुए.  जानकारों का मानना है कि पीएम के दौरे से भारत-मलेशिया संबंधों को और गर्माहट आयेगी.  

इस यात्रा में  डिफेंस सहित आर्थिक साझेदारी को लेकर डील हो सकती है. खबर है कि प्रधानमंत्री मोदी वहां रह रहे  भारतीयों से भी बातचीत करेंगे. मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के निमंत्रण पर पीएम मोदी मलेशिया जा रहे हैं.  

पीएम मोदी ने रवाना होने से पूर्व कहा कि भारत मलेशिया के साथ रक्षा और सुरक्षा संबंधों को बढ़ावा देने के साथ-साथ आर्थिक और नवाचार साझेदारी को भी मजबूत करना चाहता है.

पीएम मोदी ने इस यात्रा को दोनों देशों की मित्रता के लिए खास बताया है. सूत्रों के अनुसार  भारत मलेशिया को डॉर्नियर विमान बेचने की पेशकश करनेवाला है. मलेशिया की स्कॉर्पीन पनडुब्बियों और सुखोई-30 लड़ाकू विमानों के रखरखाव में सहायता देने पर भी मंथन होगा.   

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही