Search

गिरिडीह :  कोयला लोडिंग विवाद में खूनी संघर्ष, आजसू नेता समेत तीन घायल

Giridih :  जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बनियाडीह में शुक्रवार की रात कोयला लोडिंग को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चलने लगे.

 

इस हिंसक झड़प आजसू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष व ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष कंपू यादव समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. 

 

सही वजन नहीं करने को लेकर शुरू हुआ विवाद

घटना की जानकारी देते हुए कंपू यादव ने बताया कि सीसीएल द्वारा एक ट्रक में कोयला लोड किया गया था, जिसका कांटा करने के बाद सही वजन नहीं किया गया. इसको लेकर दोनों पक्षों में बहस छिड़ गई.

 

बहस के दौरान मौजूद कुछ लोगों ने कंपू यादव पर जानलेवा हमला किया. जब उनके साथी बीच-बचाव के लिए पहुंचे, तो उन्हें भी लाठी-डंडे से मारा गया. इस हिंसक झड़प में कंपू यादव, युवराज सिंह और महेश कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

घटना के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज हुआ. इलाज के बाद कंपू यादव ने मुफ्फसिल थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों. 

 

दोनों पक्षों का बयान दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

दूसरी ओर, घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस ने दोनों पक्षों का बयान दर्ज करने के साथ मामले की छानबीन शुरू कर दी है. 

 

कोयला लोडिंग में वजन को लेकर विवाद होना आम बात है. लेकिन इस बार यह हिंसक रूप में बदल गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp